रायपुर 17 दिसंबर 2020. इस वर्ष ने हमारे संसार को बदल दिया है। हमारी जीवन शैली, आदतों, रिश्तों ने एक बदलाव का अनुभव किया है। अर्थव्यवस्था को गंभीर झटका लगा है और भविष्य की अनिश्चितता ने भय, अवसाद, आत्महत्या, संकट, अराजकता आदि जैसे शब्दों का प्रयोग हम अपने जीवन में रोजमर्रा करने लगे हैं।
बाहरी अशांति हमारी मानसिकता, परिप्रेक्ष्य और जीवन की ओर हमारे दृष्टिकोण में एक आंतरिक परिवर्तन चाहती है। एक सर्वोच्च शक्ति जो हमें इस अराजकता से शांति की ओर और भ्रम से समाधान की ओर ले जा रही है, वह है ‘परिवर्तन’ ।
मैत्रीबोध परिवार के संस्थापक और दूरदर्शी मैत्रेय दादाश्रीजी ने प्रत्येक के लिए ‘वैश्विक परिवर्तन कार्यक्रम’ शुरू किया है जो भविष्य के लिए एक बेहतर दुनिया का निर्माण करना चाहते हैं। 2 साल की अवधि में 25 पाठ्यक्रमों के साथ, यह कार्यक्रम विचारात्मक, ध्यान धारणा वाला और अनुभवी है।
परिवर्तन की यात्रा क्रमश: आपके पवित्र उच्चतम स्वयं की ओर प्रगति है – आपका सत्य स्वरुप जो आपको आपकी आंतरिक शक्ति से जुड़ने में सहायता करता है |
मैत्रीबोध परिवार 2013 से सामाजिक कल्याण के लिए अपने विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों और पहल के माध्यम से मानवीय चेतना के उत्थान के लिए काम कर रहा है।
मैत्रेय दादाश्रीजी ने संसार के सभी आध्यात्मिक गुरुओं को ‘परिवर्तन’ पर उनके साथ अधिक बातचीत करने और इस वैश्विक परिवर्तन में भाग लेने के लिए अपील की है।
आइये अपने विकास के लिए पहला कदम लें !
आइये परिवर्तित हों !
निशुल्क पंजीकरण करें www.maitribodh.org/transform या info@maitribodh.org पर हमें ईमेल करें।