महान फुटबॉलर पेले का 82 साल की उम्र में निधन, बेटी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी

Update: 2022-12-30 03:58 GMT

रायपुर। ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेटी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उनके निधन की जानकरी दी। 29 नवंबर से साओ पाउलो में अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती पेले को कैंसर के साथ किडनी और कार्डियक डिस फंक्शन की समस्या थी। कीमोथेरेपी के बाद धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ने लगी। आपको बता दें कि पेले फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। जिन्होंने अपने देश ब्राजील को 1958, 1962 और 1970 में 3 वर्ल्ड कप जिताए हैं। उन्होंने ब्राजील के लिए खेले 92 मैचों में 78 गोल भी दागे हैं। ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर्स में उनके बाद नेमार का नाम हैं। जिन्होंने 76 गोल दागे हैं।

Tags:    

Similar News