हॉकी इंडिया ने महिला सीनियर राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 33 खिलाडियों का चयन किया

नई दिल्ली 10 जून 2023: महिला सीनियर राष्ट्रीय कोचिंग कैंप 11 जून से 11 जुलाई तक बेंगलुरु के SAI सेण्टर में आयोजित होगा ।

Update: 2023-06-10 14:25 GMT

नई दिल्ली  10 जून 2023: महिला सीनियर राष्ट्रीय कोचिंग कैंप 11 जून से 11 जुलाई तक बेंगलुरु के SAI सेण्टर में आयोजित होगा । यह टीम की चीन में आगामी हांग्जो एशियाई खेलों के लिए तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा, जो इस साल सितंबर-अक्टूबर में होने वाले हैं। 

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच जेनेके शोपमैन ने शिविर के लिए टीम के उद्देश्यों को व्यक्त करते हुए टीम संरचना और रणनीति को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने हाल ही में हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे की महत्वता पर भी प्रकाश डाला, जिससे उन्हें उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिली, जहां तत्कालिक ध्यान देने और सुधार करने की आवश्यकता है। हांग्जो एशियाई खेलों के नजदीक आते ही, शोपमैन ने टीम की पूरी तैयारी और उत्सुकता के साथ इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए टीम की प्रतिबद्धता को मजबूत किया।  

भारतीय महिला हॉकी टीम के नवनियुक्त विश्लेषणात्मक कोच एंथोनी फेरी, पहले जापानी महिला टीम के साथ जुड़े थे। उन्होंने 2018 में आयोजित एशियाई खेलों जकार्ता में उनकी स्वर्ण पदक जीत के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वो भी भारतीय महिला कोचिंग शिविर में शामिल होंगे।शिविर में विश्लेषणात्मक कोच एंथनी फेरी के शामिल होने पर, मुख्य कोच ने कहा की इससे हमारे कोचिंग स्टाफ में गुणवत्ता का बढ़ना तय है और टीम को रणनीति के अनुसार मजबूती मिलेगी।

कोर संभावित महिला खिलाडियों  का  समूह:

गोलकीपर

1. सविता

2. रजनी एतिमारपु

3. बिछु देवी खरीबम

4. बंसारी सोलंकी

रक्षकों (डिफेंडर्स)  

5. दीप ग्रेस एक्का

6. गुरजीत कौर

7. निक्की प्रधान

8.उदिता

9. इशिका चौधरी

10. अक्षता अबसो ढेकले

11. ज्योति चटर्जी

12. महिमा चौधरी

मिडफील्डर

13. निशा

14. सलीमा टेटे

15. सुशीला चानू पुखरामबम

16. ज्योति

17. नवजोत कौर

18. मोनिका

19. मारियाना कुजूर

20. सोनिका

21. नेहा

22. बलजीत कौर

23. रीना खोखर

24. वैष्णवी फाल्के

25. अजमीना कुजूर

Forward 

26. लालरेमसियामी

27. नवनीत कौर

28. वंदना कटारिया

29. शर्मिला देवी

30. दीपिका

31. संगीता कुमारी

32. मुमताज खान

33. सुनिलिता टोप्पो

Full View

Tags:    

Similar News