भारत ने एफ आई एच प्रो लीग 2022-23 के अपने अंतिम मैच में अर्जेंटीना को 2-1 से हराया

इस जीत से मिले तीन अंकों के साथ भारत अंक तालिका में 30 अंकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।

Update: 2023-06-11 19:32 GMT

लीग में भारत का सफर 16 मैच खेलने के बाद समाप्त हो गया है। लेकिन विजेता या तालिका में सभी टीमों की स्थिति 5 जुलाई को ही स्पष्ट हो सकेगी, जब स्पेन और जर्मनी के बीच लीग का आखिरी मैच बेल्जियम में खेला जाएगा.

भारत ने आठ जून 2023 को प्रो लीग में अर्जेंटीना को 3-0 से हराया था। पिछले मैच की तरह आज भी हार्दिक सिंह को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई। नियमित कप्तान हरमनप्रीत सिंह भारत वापस चले गए हैं क्योंकि उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है।.मैच के शुरू होने के दो मिनट से भी कम समय में आकाशदीप ने भारत को बढ़त दिला दी। बिना रक्षक के आकाश दीप को जैसे ही गेंद सर्कल के अंदर मिली , उन्होने फील्ड गोल मारकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। भारत ने पहले क्वार्टर में खेल को पूरी तरह से अपने नियंत्रण में रखा। भारतीय फारवर्ड ने कई बार विपक्ष के घेरे में प्रवेश किया लेकिन मौकों को गोल में नहीं बदल सके। फॉरवर्ड खिलाड़ी गोल पर स्पष्ट शॉट नहीं लगा सके। पहले क्वार्टर के अंतिम मिनटों में आकाशदीप से विवेक और फिर बॉल सुखजीत को मिलती है, जो गोलकीपर सैंटियागो टॉमस को काट कर गेंद को नेट में डाल देता है और भारत की बढ़त 2-0 हो जाती है। .

दूसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने पहले क्वार्टर से बेहतर खेल दिखाया। दोनों टीमों ने विपक्षी हलकों में काफी हलचल मचाई लेकिन कोई भी गोल करने में सफल नहीं हो सका। खासकर अर्जेंटीना के गोलकीपर सैंटियागो ने कई बार भारतीय हमले को रोका और यह क्वार्टर 2-0 से भारत के पक्ष में बिना कोई गोल किए समाप्त हुआ। इस क्वार्टर में डेल्ला टोर्रे निकोलस को ख़राब टैकलिंग के लिए हरा कार्ड और दो मिनट का सस्पैंशन मिला।

अर्जेंटीना ने तीसरे क्वार्टर में दस मिनट के ब्रेक से वापसी करते हुए भारत की 2-0 की बढ़त को समाप्त करने का लक्ष्य रखा। इस क्वार्टर में भारत के फॉरवर्ड कई बार सर्कल में घुसे, लेकिन अर्जेंटीना के डिफेंडर्स ने उन्हें गोल करने के स्पष्ट मौके नहीं दिए। केवल एक बार छोड़कर जब राजकुमार ने मनदीप के पास से मिली गेंद को गोल पोस्ट से बाहर मार कर बेकार कर दिया। नहीं तो भारत की बढ़त 3 गोल की होती। दूसरी ओर, अर्जेंटीना ने काउंटर अटैक पर खेला। उसको दो पेनल्टी कार्नर भी मिले। पर एक बार निकोलस डेला टोरे की ड्रैग फ्लिक को अमित रोहिदास ने और दूसरी बार जरमप्रीत सिंह ने बॉल को क्लियर कर गोल होने से बचा लिया।

चौथे क्वार्टर में 2-0 की बढ़त होने से, भारत रक्षात्मक हो गया और रणनीति के तहत काउंटर पर खेलना शुरू कर दिया। जबकि अर्जेंटीना ने गोल करने के लिए आक्रामक खेल खेला। लेकिन भारत ने अपने गोल के बचाव में कहीं भी कोई कसर नहीं छोड़ी. और उसे अपने गोल के सर्किल में आने से रोका या गोल करने के स्पष्ट मौके नहीं दिए। भारत के साफ़ सुथरे डिफेन्स ने इस क्वार्टर के12 मिनट तक अर्जेंटीना खिलाडियों को कोई मौका नहीं दिया।

भारतीय खिलाडियों ने खेल को धीमा कर दिया ताकि समय तेजी से निकल जाए। खेल के अंतिम 56वें मिनट में अर्जेंटीना को एक पेनल्टी कार्नर मिला, लेकिन गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने निकोलस डेला टोरे के फ्लिक को रोक कर शानदार बचाव किया। रेफरी ने भारतीय रक्षकों द्वारा किए गए डिफेन्स को खतरनाक माना और अर्जेंटीना को एक और पेनल्टी कार्नर दिया। भारत द्वारा रेफरल के माध्यम से अपील करने के बावजूद, पेनल्टी कॉर्नर देने को बरकरार रखा गया क्योंकि अमित रोहिदास ने अपने हॉकी को खतरनाक रूप से पकड़ रखा था। अर्जेंटीना ने इस मौके का फायदा उठाया। लुकास टोस्कानी ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर बढ़त को कम किया।

मैच के अंतिम दो मिनट तनावपूर्ण रहे, लेकिन भारत ने मैच पर नियंत्रण करते हुए 2-1 से जीत पक्की कर ली . इस तरह भारत ने FIH प्रो लीग 2022-23 सीज़न को 30 अंकों के साथ समाप्त किया।

मैच के बाद NPG न्यूज़ से बात करते हुए पूर्व ओलंपियन (1988) राजिंदर सिंह रावत ने कहा कि प्रो लीग में भारत का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। फॉरवर्ड और डिफेंस ने बहुत मजबूती से खेला है। खासकर गोलकीपर ने टीम को काफी जान दी है। आशा है कि भारत इस प्रदर्शन को जारी रखेगा।



                                                                                विवेक सागर प्रसाद  - प्लेयर ऑफ़  मैच   

 आज अर्जेंटीना के खिलाफ खेली इंडियन टीम - FIH एच प्रो लीग 2022-23    

गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश

डिफेंडर: अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, संजय, मनदीप मोर, 

मिडफील्डर: हार्दिक सिंह कप्तान, दिलप्रीत सिंह, आकाशदीप सिंह, विवेक सागर प्रसाद

फॉरवर्ड: अभिषेक, एस कार्थी, गुरजंट सिंह, सुखजीत सिंह, राज कुमार पाल, मनदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह


                                                                                 HEAD TO HEAD (INDIA VS ARGENTINA)   

टोटल मैच 58
इंडिया जीता 32
अर्जेंटीना जीता 20
ड्रा 6

                                               पॉइंट्स टेबल FIH एच प्रो लीग 2022-23 (11 जून 2023)

रैंकिंग देश मैच खेले पॉइंट्स 
1इंडिया 1630
2ग्रेट ब्रिटैन 1226
3ऑस्ट्रेलिया 1319
4स्पेन 817
5अर्जेंटीना 1413
6बेल्जियम 812
7जर्मनी 811
8नेदरलॅंड्स 711
9नूज़ीलैंड्स 82


Tags:    

Similar News