India VS Pakistan: इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान...

India VS Pakistan: इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान...

Update: 2024-08-28 11:48 GMT

India VS Pakistan: नईदिल्ली। भारत और पाकिस्तान के लिए बीच खेल की दुनिया में खेले जाने वाले मुकाबलों को लेकर फैंस के बीच अलग की उत्साह देखने को मिलता है। फिर चाहे वो कोई भी खेल क्यों न हो। क्रिकेट, हॉकी, स्क्वैश या फिर कोई भी अन्य खेल हो दोनों देशों के बीच फैंस को कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। इसी बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जिसके के लिए फैंस के बीच काफी उत्साह है। हाल ही में भारतीय हॉकी टीम ने काफी कमाल का प्रदर्शन किया है।

दरअसल, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह के ही हाथों में ही है। वहीं गत चैंपियन भारत 8 से 17 सितंबर तक हुलुनबुइर में कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और मेजबान चीन के साथ मुकाबला खेलेगा। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया 8 सितंबर को चीन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, उसके बाद अगले दिन यानी कि 9 सितंबर को जापान के खिलाफ मैच खेलेगी। एक दिन के आराम के बाद, भारत 11 सितंबर को मलेशिया से भिड़ेगा और अगले दिन यानी कि 12 सितंबर को कोरिया से खेलेगा। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 16 सितंबर और फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा।

मीडिया के मुताबिक, पीआर श्रीजेश के संन्यास के बाद कृष्ण बहादुर पाठक को आगामी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली 18 सदस्यीय भारतीय टीम में मुख्य गोलकीपर के रूप में शामिल किया गया। श्रीजेश ने इस महीने की शुरुआत में पेरिस में भारत द्वारा लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक जीतने के बाद संन्यास की घोषणा की थी। पेरिस ओलंपिक और उससे पहले कई टूर्नामेंटों में भारत के स्टैंडबाय गोलकीपर रहे पाठक अब इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि सूरज करकेरा रिजर्व गोलकीपर होंगे। अनुभवी मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद को हार्दिक सिंह की जगह उपकप्तान बनाया गया है, जिन्हें मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, शमशेर सिंह और गुरजंत सिंह के साथ आराम दिया गया है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का स्क्वाड

  • गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा
  • डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जुगराज सिंह, संजय, सुमित
  • मिडफील्डर: राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद (वीसी), मनप्रीत सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन
  • फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, उत्तम सिंह, गुरजोत सिंह।

Full View

Tags:    

Similar News