क्रिकेट टीम के इस पूर्व कप्तान को गर्लफ्रेंड ने सरेआम पीटा, जमकर की हाथापाई..VIDEO वायरल...

Cricket News

Update: 2023-01-19 14:20 GMT

नई दिल्ली I  क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑस्ट्रेलिया को 2015 में अपनी कप्तानी में चौथी बार वर्ल्ड कप जीतने वाले माइकल क्लार्क एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं। अबकी बार उनके चर्चा का विषय कोई क्रिकेट रिकार्ड्स या खेल का मैदान नहीं है बल्कि उनके व्यक्तिगत जीवन और उनके गर्लफ्रेंड से जुड़ी है. जिसका एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ है इस क्लार्क उनकीं  गर्लफ्रेंड उन्हें सरेआम पीटा दिखा रही है।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान माइकल क्लार्क पर उनकी प्रेमिका जेड यारब्रॉ ने धोखा देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं बुधवार रात को इन दोनों के बीच हाथापाई भी हुई है। क्लार्क, जिन्होंने 2015 में एकदिवसीय विश्व कप में अपनी टीम का नेतृत्व करने के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, एक नए मामले में फंस गए हैं। उनकी वर्तमान प्रेमिका जेड ने उन पर अपनी पूर्व प्रेमिका पिप एडवर्ड्स के साथ अवैध रिश्ता रखने के आरोप लगाए हैं। एक सार्वजनिक पार्क में इस कपल के बीच हाथापाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। डेली टेलीग्राफ के मुताबिक क्लार्क इस बात को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। वो खुद पर लगे आरोपों के बाद अपनी बेटी तक की कसम खा रहे हैं। क्लार्क ने कहा कि उन्होंने अपनी प्रेमिका के साथ चीट नहीं किया। क्लार्क ने कहा, ''मैं कसम खाता हूं.., यह सच नहीं है। मैं अपनी बेटी की कसम खाता हूं, अपनी बेटी की जिंदगी की।'' डेली टेलीग्राफ ने इस पूरी घटना का एक भी पोस्ट किया है, जिसमें क्लार्क को लड़तो देखा जा सकता है। क्लार्क इस वीडियो में शर्टलेस नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी प्रेमिका जोर-जोर से उनके ऊपर चीख रही हैं और थप्पड़ मार रही हैं। यहां देखिए वीडियो...

Tags:    

Similar News