Bray Wyatt Death: WWE फैंस के लिए बुरी खबर: इस चैंपियन रेसलर की हुई मौत, 36 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा...

WWE फैंस के लिए बुरी खबर: इस चैंपियन रेसलर की हुई मौत, 36 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा...

Update: 2023-08-25 09:50 GMT

Bray Wyatt Death : नईदिल्ली। WWE के पूर्व चैम्पियन ब्रे वाट (Bray Wyatt) का निधन हो गया। वह सिर्फ 36 साल के थे और किसी जीवन-घातक बीमारी से जूझ रहे थे। ब्रे वाट का असली नाम विंडम रोटुंडा था। वह बीते कई महीनों से एक्शन से दूर थे। बताया जा रहा है कि वह किसी बीमारी से जूझ रहे थे, इसी के चलते उन्हें रिंग से बाहर होना पड़ा था।

बीते कुछ समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि ब्रे अपनी बीमारी से उभर रहे हैं और जल्दी ही रिंग में एक बार फिर से वापसी करेंगे। लेकिन इससे पहले उनकी मौत की खबर ने करोड़ों WWE खेल प्रेमियों का दिल तोड़ दिया। WWE के चीफ कॉन्टेंट ऑफिसर ट्रिपल H (Triple H) ने अपने टि्वटर पर यह जानकारी दी।

ब्रे वायट के WWE करियर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने एक बार WWE चैंपियन का खिताब जीतने के अलाव 2 बार WWE यूनिवर्सल का खिताब भी अपने नाम किया है। ब्रे वायट एक बार मैच हार्डी के साथ मिलकर WWE रॉ टैग टीम चैंपियनशिप का खिताब भी जीत चुके हैं। वायट की वापसी की कयास भी लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ठीक होकर वापसी करेंगे।


वायट रेसलिंग परिवार से ही आते हैं और उनके पिता रोटुंडा साल 1990 के दौर में WWE के काफी मशहूर रेसलर रह चुके हैं। वह इर्विन आर. शेस्टर के नाम से पहचाने जाते थे। वायट ने साल 2012 में सामंता से शादी की थी और उनसे उनकी 2 बेटियां हैं। इसके बाद दोनों 2017 में अलग हो गए थे। इसके बाद वायट ने WWE की अनाउंसर जोजो से साल 2022 में शादी कर ली थी इससे पहले से ही दोनों साथ रह रहे थे और शादी से पहले ही उनके 2 बच्चे भी हैं।

Full View

Tags:    

Similar News