35 को अर्जुन अवॉर्ड, 12 को खेल रत्न: राष्ट्रपति कोविंद ने 62 खिलाड़ियों को सम्मानित किया...
नईदिल्ली 13 नवंबर 2021 I राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 62 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज और नीरज चोपड़ा को भी सम्मानित किया गया। खेल जगत में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और कोच को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 35 को अर्जुन, 10 को द्रोणाचार्य और पांच को ध्यानचंद अवॉर्ड दिया गया। हालांकि, खेल रत्न पुरस्कार हासिल करने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर इस समारोह में शामिल नहीं हुए। उनकी मां का देंहात होने के कारण वो वापस घर लौट गए थे। उन्होंने 2020 पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
किस खिलाड़ी को कौन सा पुरस्कार मिला मेजर ध्यानचंद खेल रत्न:
एथलीट खेल
नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स
रवि दहिया कुश्ती
पीआर श्रीजेश हॉकी
लवलीना बोर्गोहेन मुक्केबाजी
सुनील छेत्री फुटबॉल
मिताली राज क्रिकेट
प्रमोद भगत बैडमिंटन
सुमित अंतिल एथलेटिक्स
अवनि लेखारा निशानेबाज
कृष्णा नगर बैडमिंटन
मनीष नरवाल निशानेबाज
मनप्रीत सिंह हॉकी
अर्जुन अवॉर्ड :
एथलीट खेल
शिखर धवन क्रिकेट
अरपिंदर सिंह एथलेटिक्स
सिमरनजीत कौर मुक्केबाजी
भवानी देवी तलवारबाजी
मोनिका हॉकी
वंदना कटारिया हॉकी
अभिषेक वर्मा निशानेबाज
संदीप नरवाल कबड्डी
अंकिता रैना टेनिस
दीपक पुनिया कुश्ती
दिलप्रीत सिंह हॉकी
योगेश कथुनिया डिस्कस थ्रो
निषाद कुमार ऊंची कूद
प्रवीण कुमार ऊंची कूद
शरद कुमार ऊंची कूद
सुहास एलवाई पैरा बैडमिंटन
सिंहराज अधाना निशानेबाज
हरविंदर सिंह तीरंदाजी
भाविना पटेल टेबल टेनिस
हरमनप्रीत सिंह हॉकी
रुपिंदर पाल सिंह हॉकी
सुरेंद्र कुमार हॉकी
अमित रोहिदास हॉकी
बिरेंद्र लाकरा हॉकी
सुमित हॉकी
नीलकांता शर्मा हॉकी
हार्दिक सिंह हॉकी
विवेकसागर प्रसाद हॉकी
गुरजंत सिंह हॉकी
मंदीप सिंह हॉकी
शमशेर सिंह हॉकी
ललित कुमार उपाध्याय हॉकी
वरुण कुमार हॉकी
सिमरनजीत सिंह हॉकी
द्रोणाचार्य अवॉर्ड: लाइफटाइम कैटेगरी
कोच खेल
टीपी ओसेफ एथलेटिक्स
सरकार तलवार क्रिकेट
सरपाल सिंह हॉकी
अशन कुमार कबड्डी
तपन कुमार पैनगढ़ी स्विमिंग
द्रोणाचार्य अवॉर्ड: रेगुलर कैटेगरी
कोच खेल
राधाकृष्ण नायर पी एथलेटिक्स
संध्या गुरुंग बॉक्सिंग
प्रितम सिवच हॉकी
जय प्रकाश नौटियाल पैरा शूटिंग
सुब्रहमनियन रमन टेबल टेनिस