SP पर छेड़खानी का मामला दर्ज : …. न्यू ईयर पार्टी के दौरान महिला अफसर की बेटी का किया सेक्सुअल हरासमेंट….महिला थाने में दर्ज शिकायत पर हुई FIR…. बंगले में चल रही पार्टी के बीच कमरे में ले जाकर की गंदी हरकत

Update: 2020-01-06 12:35 GMT

गुवाहाटी 6 जनवरी 2020। एक बड़ी खबर आ रही है। असम के एक पहाड़ी जिले में तैनात एसपी पर महिला पुलिस अफसर की बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। घटना न्यू ईयर पार्टी की है, जिसे लेकर एसपी ने अपने बंगले में 31 दिसंबर को पार्टी रखी गयी थी। उस पार्टी में सीनियर महिला अफसर भी अपनी बेटी के साथ पहुंची थी। उसी दौरान महिला पुलिस अधिकारी की बेटी से एसपी ने कमरे में छेड़खानी की। पुलिस ने एसपी पर पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक पार्टी में शराब सहित जश्न के पूरे साधन मौजूद थे। अधिकारियों ने इस दौरान छककर शराब भी पी…शराब के नशे में ही एसपी ने बंगले के एक कमरे में महिला अफसर की बेटी के साथ यौन उत्पीड़न किया। लड़की की माँ, असम पुलिस सेवा की एक सीनियर अफसर हैं। छेड़खानी को लेकर अफसर ने अपनी बेटी के साथ महिला थाने पहुंची और मामला दर्ज कराय़ा। मामले में “3 जनवरी को POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया,।

पुलिस के मुताबिक लड़की का बयान पहले ही दर्ज किया जा चुका है, लेकिन एसपी से पूछताछ की गई है या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम क वेबसाइट पर एफआईआर की स्थिति को ब्लॉक कर दिया गया है। इस पर एक संदेश लगाया गया है, यह मामला संवेदनशील होने के कारण केस को नहीं दिखाया जा सकता।

जब गुवाहाटी पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर देवराज उपाध्याय से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह इस स्थिति में नहीं हैं कि इस पूरे मामले में जानकारी दे सकें, वो अभी भारत और श्रीलंका टीम की सुरक्षा में व्यस्त है।

Similar News