शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने गाया गाना, जमकर हो रहा वायरल

Update: 2020-06-10 11:50 GMT

मुंबई 10 जून 2020. सुहाना अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। अब उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दोस्त के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सुहाना का हमेशा की तरह ग्लैमरस अंदाज साफ दिख रहा है। वीडियो में दिखता है कि वह अपनी दोस्त के साथ हैं। बैकग्राउंड में कार्तिक आर्यन की फिल्म पति पत्नी और वो का सॉन्ग धीमे धीमे सुनाई दे रहा है। वीडियो बनाते हुए सुहाना और उनकी दोस्त भी इस गाने को गाना शुरू कर देती और फिर हंसने लगती हैं। सुहाना के इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है।

सुहाना खान लॉकडाउन से पहले न्यूयॉर्क से भारत लौट आई थीं। इस समय वह परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में सुहाना की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें वह मां गौरी खान के साथ मुंबई की बारिश का लुत्फ लेती हुई दिखीं।

Tags:    

Similar News