ट्वीटर पर शाहरुख और कोच स्जोर्ड की चुहल : भारतीय महिला हॉकी कोच का ट्वीट परिवार वाले माफ़ करें, मैं देर से आउंगा शाहरुख़ ने ली मौज -कोई दिक़्क़त नही, वापिस आते वक्त सोना ले आना.. कोच- कबीर खान

Update: 2021-08-02 06:52 GMT

रायपुर,2 अगस्त 2021। महिला भारतीय हॉकी टीम सेमीफ़ाइनल पहुँच गई है, और इसे लेकर भारत में ख़ुशी की लहर है। इस ख़ुशी को महिला हॉकी टीम पर बनी फिल्म चक दे इंडिया में कोच का रोल करने वाले अभिनेता शाहरुख खान और महिला हॉकी टीम के वास्तविक कोच स्जोर्ड के बीच ट्वीटर पर चुहल हुई है, जिसका सोशल मीडिया पर लोग मज़ा ले रहे हैं।
भारतीय महिला हॉकी टीम की सैल्फी के साथ कोच स्जोर्ड ने ट्वीट किया
”परिवार वाले माफ़ करें.. मैं फिर देर से आउंगा”
इस पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने रिट्वीट करते हुए लिखा –
”हाँ हाँ कोई दिक़्क़त नही.. बस वापस आते समय थोड़ा सोना लेते आना.. सौ करोड़ परिवार वालों के लिए… कोच- कबीर खान”
शाहरुख ने महिला हॉकी टीम पर बनी फ़िल्म चक दे इंडिया में कोच कबीर खान का रोल निभाया था।
शाहरुख के इस ट्वीट पर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच स्जोर्ड ने लिखा –
”इस प्रोत्साहन और प्यार के लिए शुक्रिया.. हम सब कुछ झोंक देंगे .. – असली कोच”
कोच स्जोर्ड ने इस जवाबी ट्वीट के साथ असली कोच लिखा और आगे यह 😉 ईमोजी बना दिया।
सोशल मीडिया पर यह मज़ेदार ट्वीट वायरल हो रहा है,नेट सर्फ़र इस पर जमकर मौज भी ले रहे हैं।

 

Tags:    

Similar News