SEX रैकेट VIDEO : लॉज में चल रहा था हाईटेक सेक्स रैकेट….बंगाल की दो लड़कियां समेत तीन कॉलगर्ल गिरफ्तार…..व्हाट्सएप से होती थी लड़कियां और रेट फिक्स…आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाये…. वीडियो देखिये

Update: 2020-07-12 10:36 GMT

दुर्ग 12 जुलाई 2020। दुर्ग में एक बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ाया है। पुलिस ने छापा मारकर तीन कालगर्ल, एक कस्टमर और एक दलाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़कियों में दो लड़कियां बंगाल की रहने वाली है, जबकि एक दुर्ग की है। ये पूरा रैकेट दुर्ग के एक लॉज में संचालित हो रहा था। पुलिस ने इस पूरे मामले में 6 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है। दरअसल दुर्ग के नगर छावनी सीएसपी को शनिवार की रात महात्मा गांधी मार्केट स्थित सुविधा लाज में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने इस मामले में अपने मुखबिर को ग्राहक बनाकर उन लड़कियों के पास भेजा था ।

मुखबिर ने जब उन लड़कियों और दलाल से संपर्क किया तो लड़कियां देहव्यापार के लिए राजी हो गयी। लड़कियों के तैयार होने और एडवांस ले लिये जाने के बाद मुखबिर ने छापे के लिए तैयार पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सिग्नल मिलते ही पुलिस ने सुविधा लॉज में रेड किया। ट्रेनी महिला डीएसपी डा चित्रा वर्मा की अगुवाई में इंस्पेक्टर विनय सिंह और पुलिसकर्मियों की टीम ने लॉज में छापेमारी कर तलाशी शुरू की लॉज के मैनेजर ने सेक्स रैकेट संचालन की बात कबूल कर ली।

पुलिस ने लॉज के कमरे से लड़कियों के साथ एक कस्टमर को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, वहीं कुछ अन्य आपत्तिजनक सामिग्री भी तलाशी के दौरान पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने इस दौरान तीन लड़कियों और तीन परुष को मौके से गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक लॉज में लंबे समय से सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। यहां कई और भी राज्यों की लड़कियों के आने की जानकारी और रैकेट से जुड़ी जानकारी पुलिस तलाश कर रही है।

Similar News