होमगार्ड के सात जवानों को किया गया लाईन अटैच, कलेक्टर बंसल ने की कार्रवाई…

Update: 2020-02-06 15:05 GMT

धमतरी, 06 फरवरी 2020। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर शिकायत प्राप्त सैनिक, जो एक जगह लम्बे समय से पदस्थ थे, उन्हें जिला सेनानी, नगर सेना एसके शुक्ला ने लाईन अटैच किया है। मिली जानकारी के मुताबिक कलेक्टोरेट स्थित खनिज शाखा में पदस्थ पांच और जिला परिवहन कार्यालय में पदस्थ दो होमगार्ड के जवानों को वहां तैनाती के दौरान उनके क्रियाकलापों से संबंधित प्राप्त शिकायतों के आधार पर तत्काल होमगार्ड लाईन अटैच किया गया है।

इनमें खनिज शाखा में पदस्थ होमगार्ड हवलदार असुवन कुमार, सैनिक आनंद राम, मनोहर लाल, दुबेन्द्र कुमार, बिरेन्द्र कुमार और जिला परिवहन कार्यालय में पदस्थ सैनिक हीरासिंह और पवन कुमार शामिल हैं। बताया गया है कि उक्त जवानों के स्थान पर दूसरे जवानों की नियुक्ति जल्द कर दी जाएगी।

Tags:    

Similar News