स्कूल खोलने की गाइडलाइन जारी : हरियाणा में सिर्फ तीन घंटे लगेगी क्लास, स्कूल आने वाले बच्चों को कराना होगा कोरोना टेस्ट…. स्कूल गेट पर ही होगी टीचर और बच्चों की स्क्रीनिंग
चंडीगढ़ 10 दिसंबर 2020। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कई राज्यों में स्कूल खुले (School Reopen Haryana) लेकिन बाद में फिर से बंद कर दिए गए थे। हरियाणा के गृह-सह-स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने घोषणा की थी कि राज्य में निजी और सरकारी दोनों स्कूल 10 दिसंबर तक बंद रहेंगे, जिसके बाद अब राज्य सरकार ने 14 दिसंबर से 10वीं और 12वीं की क्लासेस शुरू हो जायेगी।
कोरोना महामारी के बीचक हरियाणा (Haryana) में ऊंची कक्षाओं के लिए स्कूल 14 दिसंबर से फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है. स्टूडेंट्स के लिए कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा. राज्य सरकार की ओर से जारी नोट में कहा गया है कि क्लास अटेंड करने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट 72 घंटे से पुराना नहीं होना चाहिए.
Govt & private schools across Haryana will re-open from 14th December for the students of 10th & 12th class for 3 hours daily (10:00 am-1:00 pm), following #COVID19 norms. Classes will resume for students of class 9th & 11th on 21st December: Directorate School Education, Haryana pic.twitter.com/WucKNneHLU
— ANI (@ANI) December 10, 2020
स्कूल 14 दिसंबर से खुलेंगे और 10वीं व 12वीं के विद्यार्थी ही बुलाए जाएंगे। इसके लिए भी अभिभावकों की अनुमति अनिवार्य होगी। वहीं कोरोना नियमों का सभी स्कूलों को सख्ती से पालन करना होगा। क्लास सिर्फ 3 घंटे 10 बजे से 1 बजे तक ही लगेगी।
8वीं तक के स्कूल अगले आदेशों तक बंद ही रहेंगे। 9वीं और 11वीं की कक्षाएं 21 दिसंबर से लगेंगी। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसे जारी भी कर दिया गया है। कोरोना नियमों का पालन करने संबंधी निर्देश भी शिक्षा विभाग को दे दिए गए हैं।
आदेशों के अनुसार, स्कूलों को 8 दिसंबर को जारी स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का पालन सुनिश्चित करना होगा। स्कूल परिसर को पूरी तरह सैनिटाइज कराना होगा। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करनी होगी। स्कूल आने वाले सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग करनी होगी। शिक्षकों व विद्यार्थियों के कोरोना टेस्ट की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय अफसरों के साथ मिलकर करनी होगी, निगेटिव रिपोर्ट वाले छात्रों को ही स्कूल आने की अनुमति दें।
बता दें कि गत दो नवंबर से स्कूलों को खोल दिया गया था। लेकिन कई जिलों में बड़ी संख्या में छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले। इसलिए सरकार ने 20 से 30 नवंबर तक सभी स्कूल बंद कर दिए थे। इसके बार फिर समीक्षा हुई और स्कूलों को 10 दिसंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया। अब 14 दिसंबर से स्कूलों को खोलने पर सहमति बनी है।