स्कूली बच्चों को घर-घर मिल रहा है मध्याह्न भोजन का राशन : सोशल डिस्टेंसिंग व हेल्थ गाइडलाइन का ख्याल रख इस तरह शिक्षक बांट रहे हैं राशन….. DPI जितेंद्र शुक्ला कर रहे हैं लगातार मानिटरिंग…. CS और PS भी ले रहे हैं रिपोर्ट
रायपुर 3 अप्रैल 2020। राज्य सरकार के निर्देश पर प्रदेश भर में आज स्कूली छात्रों को सूखा राशन वितरित किया जा रहा है। इस दौरान शिक्षकों और अभिभावकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के गाइड लाइन के सख्ती से पालन किये जाने की अद्भूत तस्वीरें भी सामने आ रही है। लॉकडाउन में बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन की सूखी सामिग्री डोर टू टोर पहुंचाने की मुश्किल चुनौती की शीर्ष अधिकारी लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं।
वितरण कार्यक्रम के तहत अभी तक ये कार्यक्रम सुचारू रुप से चल रहा है। डीपीआई जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि …
“मुख्यमंत्री के निर्देश पर बच्चों को 40 दिन का सूखा राशन वितरण किया जाना है, लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन हो और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ हेल्थ गाइडलाइन का भी ख्याल रखा जाये, इसके लिए हमने अनाज को डोर टू डोर डिस्ट्रिब्यूट करने का निर्देश दिया है। आज पहला दिन है, इस पर अधिकारी नजर रखे हुए हैं। सीएस सर और पीएस सर भी लगातार रिपोर्ट ले रहे हैं, हमने डीईओ को निर्देश दिया है कि हेल्थ गाइडलाइन और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन हो, बच्चों को घर पहुंच राशन मिल रहा है, शिक्षक अच्छे से इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं”