स्कूल ब्रेकिंग : स्कूलों में कोरोना नियम का पालन नहीं होने पर DPI नाराज…. सभी ज्वाइंट डायरेक्टर व DEO को भेजा सख्त निर्देश….हर हाल में करें गाइडलाइन का पालन

Update: 2021-09-01 03:27 GMT

रायपुर 1 सितंबर 2021। छत्तीसगढ़ में स्कूलों के खुले 1 महीने हो गये हैं। इस दौरान कई स्कूली बच्चों के कोरोना पॉजेटिव होने की खबरें भी आयी, तो कई शिक्षक व स्टाफ भी संक्रमित मिले। स्कूल खोलने के वक्त राज्य सरकार ने स्पष्ट कहा था कि हर हाल में कोरोना प्रोटोकॉल का स्कूलों में पालन करना होगा। सोशल डिस्टेसिंग के साथ-साथ सिर्फ क्षमता के 50 फीसदी ही छात्रों को स्कूलों में बुलाया जायेगा, लेकिन स्कूलों में इन नियमों का खुला उल्लंघन हुआ।

अब इस मामले को लेकर DPI ने शिक्षा विभाग के सभी संभागीय संयुक्त संचालक और सभी DEO को सख्त निर्देश जारी किया है। निर्देश में आयुक्त ने साफ कहा है कि …

“बहुत से विद्यालय में निरीक्षण करने पर यह पाया गया है कि उनके द्वारा उक्त निर्देश का अक्षरश: पालन नहीं किया जा रहा है, जिन विद्यालयों में दर्ज संख्या ज्यादा है उन विद्यालयों में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कक्षाओं में नहीं हो रहा है। अत: उपरोक्त परिस्थिति निर्मित होने की स्थिति में विद्यालय के खाली कक्षाओं में बच्चों को बैठाकर पढ़ाई कराने हेतु उपयोग किया जाये, किसी भी स्थिति में फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियम का उल्लंघन न यह सुनिश्चित करे”

Tags:    

Similar News