सचिन-सहवाग ने ऐसे दी गणतंत्र दिवस की बधाई, गौतम गंभीर के इस ट्वीट ने जीता दिल…

Update: 2020-01-26 07:21 GMT

नईदिल्ली 26 जनवरी 2020. दिग्गज क्रिकेटरों ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाइयां दी है, लेकिन गौतम गंभीर के ट्वीट ने सबका दिल जीत लिया है। देश भर में गणतंत्र दिवस की बधाइयां दी जा रही हैं। वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, मोहम्मद कैफ, इरफान पठान जैसे दिग्गजों ने अपने टि्वटर हैंडिल के देश को 26 जनवरी की बधाई दी है। गौतम गंभीर ने रिपब्लिक डे की बधाई देते हुए तानिया शेरगिल का जिक्र किया है। उनका यह ट्वीट फैन्स को भी काफी पसंद आ रहा है। गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा- दो बेटियों का पिता होने के नाते मुझे गर्व हो रहा है कि एक महिला गणतंत्र दिवस की परेड का नेतृत्व कर रही है। हैट्स ऑफ तानिया शेरगिल..

वीरेंद्र सहवाग गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए लिखा- कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान की शान का है। सचिन तेंदुलकर ने लिखा- आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकानाएं। जय हिंद! मोहम्मद कैफ ने ट्वीट करते हुए लिखा- ये मत पूछिए की आपके देश ने आपके लिए क्या किया है, ये पूछिए कि आप अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं।

 

 

Tags:    

Similar News