Royal Challengers Bangalore: की जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर, जानिए किसके कब्जे में ऑरेंज और पर्पल कैप

Update: 2021-04-15 01:30 GMT

नई दिल्ली 15 अप्रैल 2021। IPL 2021 चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सोमवार को खले गए एक रोमांचक मुकाबले में (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद(Royal Challengers Bangalore) आईपीएल 2021 अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया. बुधवार को आइपीएल के 14वें सीजन का 6ठें मुकाबला खेला गया. आइए जानते हैं कि 6 मुकाबलों के बाद आईपीएल 2021 अंक तालिका में टॉप पर कौन है और किसके ऑरेंज और पर्पल कैप पर अपना कब्जा बनाया है. दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स पर अपनी बड़ी जीत दर्ज करने के बाद वह अंक तालिका में दूसरेस्थान पर हैं. वहीं मुंबई नेट रन रेट के आधार पर नंबर 3 पर है जबकि राजस्थान के खिलाफ मिली जीत के बाद पंजाब की टीम ने चौथा स्थान हासिल किया है. वहीं पांचवे स्थान पर मॉर्गन की केकेआर का स्थान है.

डीसी बनाम सीएसके मैच को छोड़कर, इस आईपीएल के सभी चार मैचों में करीबी मुकाबले हुए हैं, जिसने नेट रन रेट पर भी टीमों के बीच कम अंतर सुनिश्चित किया है.वहीं पर्पल कैप आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के पास है, जिन्होंने आईपीएल 2021 के शुरुआती मैच में 5 विकेट लिए थे. उन्होंने दो मुकाबलों में 7 विकेट चटकाए हैं. आंद्रे रसेल और राशिद खान अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. वहीं मुंबई इंडियंस के राहुल चाहरन चौथे स्थान पर हैं.

Tags:    

Similar News