खेल रत्न के लिए रोहित शर्मा और अर्जुन अवॉर्ड के लिए शिखर और इनके नाम….

Update: 2020-05-30 16:30 GMT

नईदिल्ली 30 मई 2020। पिछले साल एक दिवसीय विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा के नाम की बीसीसीआई ने ‘खेल रत्न’ पुरस्कार के लिए सिफारिश की है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को यह जानकारी दी। रोहित के सलामी जोड़ीदार शिखर धवन का नाम एक बार फिर अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा गया है। भारतीय टीम के सबसे सीनियर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के नाम की भी सिफारिश अर्जुन पुरस्कार के लिए की गई है।

बता दें कि बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन 2018 में अर्जुन पुरस्कार से चूक गए थे। महिला वर्ग में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा गया है जो पिछले तीन साल से वनडे और टी20 दोनों में शानदार प्रदर्शन कर रही है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली को 2018 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था। इस साल के अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्न के लिए जनवरी 2016 से दिसंबर 2019 तक के प्रदर्शन पर विचार किया जाएगा। बता दें कि कोरोनावायरस की वजह से इस बार खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के दावेदारों से नामांकन ई-मेल से मंगाए। आमतौर पर नामांकन भेजने की प्रक्रिया अप्रैल में ही शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार लॉकडाउन की वजह से मई में आवेदन मांगे गए हैं।

Tags:    

Similar News