रिया चक्रवर्ती ने महिला दिवस पर दिया खास मैसेज

Update: 2021-03-08 01:28 GMT

नईदिल्ली 8 मार्च 2021। सोशल मीडिया से लंबे समय से दूर रहने के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती महिला दिवस पर वापस आ गई हैं। उन्होंने अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर कर वुमेंस डे की शुभकामनाएं दी हैं। रिया चक्रवर्ती पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कई आरोप लगे थे। बढ़ते विरोध के बीच वो सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं, उन्होंने अपना आखिरी पोस्ट 27 अगस्त को किया था।

रिया ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक खास तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपने हाथ में अपनी मां का हाथ लिए हुए हैं। इस फोटो में दोनों का ही चेहरा नहीं दिख रहा है लेकिन उनके हाथ नजर आ रहे हैं। वहीं इस फोटो को शेयर करते हुए रिया ने लिखा- ‘हमें महिला दिवस की बधाई… मां और मैं… एक साथ हमेशा के लिए… मेरी ताकत, मेरा विश्लवास, मेरा धैर्य- मेरी मां’।

Tags:    

Similar News