Surya Grahan Ka Prabhav: 19 साल बाद मेष राशि में सूर्य ग्रहण, जानिए 12 राशियों पर ग्रहण का प्रभाव, इस दौरान इन चीजों से परहेज करें

Surya Grahan Ka Prabhav , सूर्य ग्रहण का प्रभाव : सूर्य ग्रहण के दौरान हम जो भी खाते हैं उसका क्या असर होता है और ग्रहण के दौरान किन चीजों का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए, इस बार का सूर्य ग्रहण किन लोगों को प्रभावत कर रहा है यहां जानें

Update: 2023-04-11 01:15 GMT

Surya Grahan Ka Prabhav 

सूर्य ग्रहण का प्रभाव 

20 अप्रैल 2023 को इस बार सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस दिन गुरुवार है इस बार का सूर्य ग्रहण मेष राशि में लग रहा है।  बता दें कि  20  अप्रैल से पहले 19 अप्रैल 2004 को मेष राशि में ही सूर्य ग्रहण लगा था। हर बार जब भी ग्रहण लगता है, फिर चाहे सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण  कई तरह की हिदायतें दी जाती है, कहते हैं उस समय कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए और ना ही खाना पकाना चाहिए। अगर भूख लग ही जाए और कुछ खाना पड़े तो क्या करें? सूर्य ग्रहण के दौरान हम जो भी खाते हैं उसका क्या असर होता है और ग्रहण के दौरान किन चीजों का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए, इस बार का सूर्य ग्रहण किन लोगों को प्रभावत कर रहा  है यहां जानें

सूर्य ग्रहण इन चीजों से परहेज करें

कोई भी ऐसा खाद्य पदार्थ जो हमारे शरीर के तापमान को बढ़ा देता है और जिसे पचाना शरीर के लिए मुश्किल होता है उनका सेवन ग्रहण के दौरान नहीं करना चाहिए वरना डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें और बीमारियां हो सकती हैं। लिहाजा डीप फ्राइड और ऑइली फूड से परहेज करें।पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार नॉन वेजिटेरियन फूड शरीर के तापमान को बढ़ा देता है क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और शरीर के लिए इन्हें डाइजेस्ट करना मुश्किल हो जाता है। लिहाजा जो लोग पहले से बीमार हैं उन्हें तो अंडा और मीट से ग्रहण के दौरान दूर ही रहना चाहिए।

 ग्रहण के दौरान पानी पीने की भी मनाही रहती है। लेकिन अगर प्यास बर्दाश्त न हो रही तो पानी पी सकते हैं लेकिन वैसा पानी न पिएं जो काफी देर पहले से बिना ढके हुए खुला रखा हो। ग्रहण के दौरान होने वाले कॉस्मिक चेंज की वजह से पानी में भी रिऐक्शन हो सकता है। इसलिए अगर पीना ही हो तो ढंका हुआ पानी पिएं।इस समय भोजन का निषेध है, लेकिन गर्भवती स्त्री, बच्चे, बुजुर्ग और मरीज हो इस दौरान इन खाद्य का सेवन कर सकते हैं, जिससे ग्रहण का दुष्प्रभाव काफी कम होता है।

सूर्य ग्रहण के दौरान जरूरत पड़ने पर व्यक्ति दूध का सेवन कर सकता है। लेकिन ऐसा करते समय ध्यान रखें कि दूध में तुलसी के पत्ते डालने के बाद ही उसका सेवन करें।सूर्य ग्रहण के समय ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए जिनके ऊपर छिलका लगा हुआ होता है जैसे-केला, अनार, नारियल।सूर्य ग्रहण के दौरान खुद को ऊर्जा से भरपूर रखने के लिए सूखे मेवे खाएं। कहा जाता है कि सूखे मेवों पर हानिकारक किरणों का असर नहीं होता है। सूर्य ग्रहण के समय की किरणों की वजह वातावरण में बैक्टीरिया खत्म करने वाली पराबैंगनी किरणें कम हो जाती है। जिसकी वजह से पहले से बना हुआ भोजन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

Full View

सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव 

इस बार सूर्य ग्रहण से मेष ,वृष तुला कन्या राशि प्रभावित होगी।मेष राशि वालों के लिए सूर्यग्रहण का प्रतिकूल रहेगा। इस दौरान इनकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान वैवाहिक जीवन में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस के अलावा वृष राशि के जीवन में खलबली मच सकता है। कन्या और तुला राशियों सेहत और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इसके अलावा बाकी 8 राशियों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ प्रभाव छोड़ेगा।

  • मेष राशि इस राशि के जातक धन, यश में वृद्धि होगी। सरकारी कामों में किसी महिला का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में बढ़ेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से प्रभाव में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।
  • वृष राशि इस राशि के जातक को परेशानी झेलनी पड़ेगी।के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
  • मिथुन राशि पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।
  • कर्क राशि जातक किया गया काम सार्थक होगा। बहन या भाई के विषय में सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक काम में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
  • सिंह राशि इस राशि के जातक को अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन सचेत रहें। पारिवारिक समस्या से जूझ सकते हैं। बेकार की उलझनों से बचें। वाणी पर संयम रखें।
  • कन्या राशि इस राशि के जातक का दांपत्य जीवन सुखमय होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। बिजनेस का प्रयास सफल होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।
  • तुला राशि इस राशि के जातक सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। खर्च से बचें। धन हानि की संभावना है। सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है।
  • वृश्चिक राशि इस राशि के जातक का रुका हुआ काम संपन्न होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। बेकार की भागदौड़ बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
  • धनु राशि आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कुछ कार्य के संपन्न होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। दायित्व की पूर्ति होगी।
  • मकर राशि चली आ रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। बिजनेस के प्रयास सफल होंगे। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
  • कुंभ राशि जातक का रचनात्मक प्रयास सफल होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।
  • मीन राशि इस राशि के जातक की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में सफल होंगे।
Tags:    

Similar News