Sat ghode wali painting ko kis disha me lagaye: सात घोड़ों वाली पेंटिंग को किस दिशा में लगाना है शुभ; गलत दिशा बिगाड़ सकती है दशा

Sat ghode wali painting ko kis disha me lagaye: भारत में वास्तु परंपराओं का प्रचलन काफी प्राचीन है। घर बनाने से लेकर शादी करने तक सभी में वास्तु कलाएं छिपी हुई हैं। यहां तक की घर के सजावटी सामानों में भी वस्तु देखा जाता है।

Update: 2025-11-25 07:24 GMT

Sat ghode wali painting ko kis disha me lagaye: भारत में वास्तु परंपराओं का प्रचलन काफी प्राचीन है। घर बनाने से लेकर शादी करने तक सभी में वास्तु कलाएं छिपी हुई हैं। यहां तक की घर के सजावटी सामानों में भी वस्तु देखा जाता है। इन्हीं सजावटी सामानों में आज हम ऐसे पेंटिंग के बारे में बात करने वाले हैं जो अधिकांश लोगों के घरों में टंगी होती है, वह है सात घोड़ों की पेंटिंग। दीवारों पर लगे यह पेंटिंग्स केवल शो पीस के लिए नहीं होते बल्कि ये पेंटिंग्स आपके घरों में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाओं के संचार के लिए भी जिम्मेदार होते हैं।

घोड़ों की पेंटिंग का महत्व

जब आप किसी के घर या ऑफिस में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर देखते हैं, तो समझ जाइए कि वह व्यक्ति अपने जीवन में प्रगति और समृद्धि चाहता है। हिन्दू वास्तु शास्त्र में सात नंबर का विशेष महत्व है। यह पेंटिंग भी आपके व्यक्तित्व के सात महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रभावित करती है जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, करियर, वैवाहिक जीवन, पारिवारिक संबंध, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और धन संपत्ति।

सात घोड़ों की पेंटिंग का चयन करते समय इसके महत्व को समझना बहुत जरुरी है। हिंदू मान्यताओं में सूर्य देव का स्वर्ण रथ सात घोड़ों द्वारा खींचा जाता है, जिसमें सारथी अरुण देव होते हैं। यह घोड़े शक्ति और गति के प्रतीक हैं। इसलिए इन पेंटिंग्स को घर पर रखना शुभ माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर है, उनके लिए यह पेंटिंग विशेष रूप से लाभकारी मानी जाती है।

किस दिशा में पेंटिंग को लगाना है शुभ

घरों में इस पेंटिंग को लगाने के साथ-साथ इसे लगाने का सही दिशा भी काफी महत्व रखता है। गलत दिशा में लगाने से वास्तु दोष भी उत्पन्न हो सकता है। दक्षिण दिशा को सात घोड़ों की पेंटिंग लगाने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। यह दिशा अग्नि तत्व और सफलता का प्रतीक है। इस दिशा में लाल और सुनहरे रंग के घोड़ों की तस्वीर लगाना काफी शुभ माना जाता है।

पूर्व दिशा में भी पेंटिंग को लगाया जा सकता है। यह सूर्योदय की दिशा होती है, इस दिशा में पेंटिंग लगाने से करियर और व्यवसाय में वृद्धि संभव है। उत्तर दिशा जल तत्व और धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में सात घोड़ों की पेंटिंग लगाने से आर्थिक समृद्धि होती है। पश्चिम दिशा वायु तत्व से जुड़ी है। इस दिशा में सफेद घोड़े या हल्के भूरे रंग के घोड़ों की पेंटिंग लगाना काफी फायदेमंद है।

कुछ बातों का अवश्य रखें ध्यान

  • बेडरूम में सात घोड़ों की पेंटिंग लगाना वास्तु के अनुसार वर्जित है।
  • घर के लिविंग रूम में सात घोड़ों की पेंटिंग लगाना सबसे उपयुक्त माना जाता है।
  • पेंटिंग को इस तरह लगाएं कि घोड़े घर के अंदर की ओर दौड़ते हुए दिखें न कि बाहर की ओर।
  • ऑफिस में यह पेंटिंग लगा रहे है तो रिसेप्शन एरिया में उत्तर या दक्षिण दिशा में यह पेंटिंग लगा सकते है।
  • शौचालय और स्टोर रूम के पास में या सामने भी यह पेंटिंग नहीं लगानी चाहिए।
  • ध्यान रखे कि पेंटिंग का फ्रेम साफ–सुथरा और सुंदर हो साथ ही टूटा-फूटा नहीं होना चाहिए।
Tags:    

Similar News