Rashifal 22 October 2024: मेष सिंह,मकर में कौन सी राशि होगी मालामाल,जानिए बाकी का हाल दैनिक राशिफल-उपाय

Rashifal 22 October 2024: मेष सिंह,मकर में कौन सी राशि होगी मालामाल,जानिए बाकी का हाल दैनिक राशिफल-उपाय

Update: 2024-10-21 10:55 GMT

Aaj Ka Dainik राशिफल 22 October 2024: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है....

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज जातक का दिन मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़पन रहेगा, लेकिन वाणी में सौम्यता भी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते है। रुके हुए धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

आज का मंत्र- शिवाभिषेक करें लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग -गुलाबी

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए दिन आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। नई प्रॉपर्टी की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। आज आपको प्रोफेशनल लाइफ में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लव लाइफ में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा।

आज का मंत्र- आज शिवजी की पूजा और दान करें

आज का शुभ रंग - केसरिया

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। माता के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। कुटुम्‍ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। म‍ित्रों से भेंट होगी।

आज का मंत्र-सूर्य मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग - हरा

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें। दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करें। अपने फेवरेट हॉबी के लिए थोड़ा टाइम निकालें। कुछ लोगों के ऑफिस में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लेकिन कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। हेल्दी डाइट लें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें।

आज का मंत्र-सूर्य मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग - हरा

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों से सदभाव रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।

आज का मंत्र- आज काले रंग के कपड़े ना पहनें।

आज का शुभ रंग- हरा

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के जातक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे मार्क्स मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवन में जो चाहेंगे। उसकी उपलब्धता होगी। ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी। प्रोफेशनल लाइफ में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। फैमिली के साथ एक ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। आज सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं।

आज का मंत्र- आज गायत्री मंत्र का जप करें।

आज का शुभ रंग - पीला

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले जातक पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्ति‍ होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

आज का मंत्र- आज काले रंग के कपड़े ना पहनें।

आज का शुभ रंग- हरा

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक के लिए दिन सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवन में पॉजिटिविटी भरपूर रहेगी। ऑफिस में टैलेंट का प्रदर्शन करने के कई अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें। आज का दिन फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कहीं घूमने जाने के लिए बिल्कुल पर परफेक्ट है।

आज का मंत्र-सूर्य मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग - हरा

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज जातक नेगेटिविटी से दूर रहें। प्रियजन के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे स्ट्रेस लेवल कम होगा। कारोबारी कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। कारोबार में कोई नया निवश हो सकता है। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। लाभ में वृद्धि भी होगी। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता से वैचारिक मतभेद हो सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख की वृद्धि‍ होगी।

आज का मंत्र- आज शिवजी की पूजा और दान करें

आज का शुभ रंग - केसरिया

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मोटिवेटेड रहेंगे।प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। सीनियर्स के सपोर्ट से करियर में तरक्की करेंगे। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन अज्ञात भय से मन परेशान रह सकता है।

आज का मंत्र- केले के पेड़ की पूजा करें।

आज का शुभ रंग -पीला।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज जातक स्ट्रेस लेवल कम होगा। कारोबारी कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। कारोबार में कोई नया निवश हो सकता है। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। लाभ में वृद्धि भी होगी। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता से वैचारिक मतभेद हो सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख की वृद्धि‍ होगी।

आज का मंत्र-आज गायत्री मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग - भूरा

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज जातक पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। वाहन की प्राप्ति‍ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन किसी दूसरे स्‍थान पर जाना पड़ सकता है। तनाव से बचें।

आज का मंत्र- आज गरीबों को भोजन दें।

आज का शुभ रंग - लाल

Tags:    

Similar News