Aaj Ka Love Rashifal 4April 2025: मेष से मीन किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा,आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal4April 2025: मेष से मीन किसी पर न करें भरोसा, वरना होगा नुकसान ,आज का दैनिक राशिफल

Update: 2025-04-03 11:23 GMT

4  April  2025 Ka Love Rashifal: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं-

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष (Aries)

आज का दिन चिंता से भरा रह सकता है। धन की कमी महसूस हो सकती है, जिससे जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कतें आ सकती हैं। घुटनों में दर्द हो सकता है, सेहत का ध्यान रखें। कोई नया काम शुरू करने से बचें।

 शुभ रंग: लाल

उपाय: आज हनुमान जी को गुड़ चढ़ाएं।

वृष (Taurus)

आज धन उधार देने से बचें, क्योंकि पैसा फंस सकता है। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे तनाव हो सकता है। गुस्से पर काबू रखें और किसी की बुराई करने से बचें।

शुभ रंग: पीला

🕉 उपाय: भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।

मिथुन (Gemini)

आज आपके मन में नए और रचनात्मक विचार आएंगे। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है, कोई बड़ा सौदा हो सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

 शुभ रंग: सफेद

🕉 उपाय: गणेश जी की पूजा करें।

कर्क (Cancer)

मित्रों से शुभ समाचार मिल सकता है। सिर दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है, सावधानी रखें। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ता तय हो सकता है। छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

 शुभ रंग: गुलाबी

🕉 उपाय: माता लक्ष्मी का ध्यान करें।

सिंह (Leo)

आज मन में अनजान डर बना रह सकता है। व्यापार में पैसों की तंगी हो सकती है, लेकिन घर में सुख-शांति बनी रहेगी। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं और जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे।

 शुभ रंग: भूरा

🕉 उपाय: भगवान कृष्ण की पूजा करें।

कन्या (Virgo)

आज आपको काम में सफलता मिलेगी। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का अच्छा समय है। व्यापार में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन संयम बनाए रखें।

 शुभ रंग: हरा

🕉 उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

तुला (Libra)

परिवार में खुशहाली रहेगी। आत्मविश्वास ज्यादा हो सकता है, जिससे गलत फैसले लेने से बचें। किसी दोस्त से अच्छी सलाह मिल सकती है। कारोबार में नए प्रयोग कर सकते हैं।

 शुभ रंग: बैंगनी

🕉 उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक (Scorpio)

ऑफिस में सहकर्मी आपकी बातों को अनसुना कर सकते हैं। व्यापार में बड़े जोखिम लेने से बचें। पैरों में चोट या दर्द की समस्या हो सकती है। सोच-समझकर बोलें और धैर्य बनाए रखें।

 शुभ रंग: हरा

🕉 उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

धनु (Sagittarius)

सेहत अच्छी रहेगी और घर में अच्छा माहौल रहेगा। व्यापार में नए मौके मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और वैवाहिक जीवन में भी सुधार आएगा।

 शुभ रंग: पीला

🕉 उपाय: उड़द दाल का दान करें।

मकर (Capricorn)

आपकी मेहनत की सराहना होगी। घर में कोई शुभ आयोजन हो सकता है। एसिडिटी की समस्या हो सकती है, खान-पान पर ध्यान दें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

 शुभ रंग: लाल

🕉 उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।

कुंभ (Aquarius)

यात्रा का योग बन रहा है। लोग आपसे सलाह लेंगे। नए व्यापार की योजना बना सकते हैं। दोस्तों से खुशखबरी मिल सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

 शुभ रंग: नीला

🕉 उपाय: शिव जी के पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।

मीन (Pisces)

परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन घर में मन कम लगेगा। बच्चे पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं, उन पर ध्यान दें। नए दोस्त बन सकते हैं और आय में वृद्धि के योग हैं।

 शुभ रंग: हरा

🕉 उपाय: दुर्गा कवच का पाठ करें।

Tags:    

Similar News