Aaj Ka Love Rashifal 11 April 2025: मिथुन राशि आज धोखाधड़ी से बचें, कोई जाल बिछा सकता है,आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 11 April 2025: मिथुन राशि आज धोखाधड़ी से बचें, कोई जाल बिछा सकता है,आज का दैनिक राशिफल

Update: 2025-04-09 04:35 GMT
Aaj Ka Love Rashifal 11 April 2025: मिथुन राशि आज धोखाधड़ी से बचें, कोई जाल बिछा सकता है,आज का दैनिक राशिफल
  • whatsapp icon

10 April 2025 Ka Love Rashifal: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं-

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries)

राशिफल: आज का दिन आत्मविश्लेषण और नई शुरुआत का है। कामकाज में थोड़ी धीमी गति रह सकती है लेकिन मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी। परिवार में सहयोग मिलेगा।

उपाय: हल्दी और चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग: सुनहरा पीला।

वृष राशि (Taurus)

राशिफल: करियर को लेकर किसी नए प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं। आज धैर्य से काम लें, जल्दबाजी से निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी।

उपाय: केले के पेड़ को जल चढ़ाएं।

शुभ रंग: चमकीला सफेद।

मिथुन राशि (Gemini)

राशिफल: आज बातचीत में सावधानी बरतें। कोई बात अनजाने में किसी को बुरी लग सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बन सकते हैं।

उपाय: श्री विष्णु के मंत्रों का जप करें।

शुभ रंग: हल्का नारंगी।

कर्क राशि (Cancer)

राशिफल: आर्थिक मोर्चे पर लाभ के संकेत हैं। किसी पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। रिश्तों में पारदर्शिता रखें।

उपाय: जरूरतमंदों को केले का दान करें।

शुभ रंग: दूधिया सफेद।

सिंह राशि (Leo)

राशिफल: आज आपके व्यवहार की सराहना होगी। कोई नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है जो भविष्य में उन्नति दिलाएगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

उपाय: मंदिर में पीली मिठाई चढ़ाएं।

शुभ रंग: गहरा पीला।

कन्या राशि (Virgo)

राशिफल: आज कोई पुरानी बात आपको विचलित कर सकती है लेकिन संयम बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान मिलेगा। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।

उपाय: तुलसी की माला से “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” जप करें।

शुभ रंग: हल्का हरा।

तुला राशि (Libra)

राशिफल: आज आपके निर्णय दूसरों पर प्रभाव डाल सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर बोलें। रिश्तों में सुधार आएगा। कोई रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है।

उपाय: गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।

शुभ रंग: नीला।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

राशिफल: आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कोई करीबी व्यक्ति आपको निराश कर सकता है। सोच-समझकर ही किसी को अपनी योजनाएं बताएं।

उपाय: हनुमान जी को गुड़-चना अर्पित करें।

शुभ रंग: गहरा भूरा।

धनु राशि (Sagittarius)

राशिफल: आज का दिन अध्यात्म और आत्मविकास के लिए उत्तम है। यात्रा की योजना बन सकती है। किसी बुजुर्ग की सलाह लाभदायक होगी।

उपाय: गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।

शुभ रंग: हल्का पीला।

मकर राशि (Capricorn)

राशिफल: धन को लेकर कोई बड़ी योजना सफल हो सकती है। आज का दिन ठोस निर्णय लेने का है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखें।

उपाय: श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

शुभ रंग: ग्रे।

कुंभ राशि (Aquarius)

राशिफल: आज मन बहुत रचनात्मक रहेगा। किसी कला या हुनर को निखारने का मौका मिलेगा। मित्रों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी।

उपाय: विष्णु मंदिर में नारियल चढ़ाएं।

शुभ रंग: आसमानी नीला।

मीन राशि (Pisces)

राशिफल: मानसिक शांति के लिए थोड़ा एकांत जरूरी होगा। आज कोई गुप्त चिंता दूर हो सकती है। काम को टालने से बचें, समय प्रबंधन करें।

उपाय: केले के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं।

शुभ रंग: गाढ़ा हरा।

Tags:    

Similar News