Nari Ka Pet Samudrik Shastra Gyan: किसी महिला के पेट का ऐसा आकार देता है दुर्भाग्य का संकेत, जानिए कौन सा पेट होता है सौभाग्यशाली...

Update: 2023-03-13 09:07 GMT
Nari Ka Pet Samudrik Shastra Gyan: किसी महिला के पेट का ऐसा आकार देता है दुर्भाग्य का संकेत, जानिए कौन सा पेट होता है सौभाग्यशाली...
  • whatsapp icon

Full View

Nari Ka Pet Samudrik Shastra Gyan: मनुष्य के शरीर-रचना की जानकारी सामुद्रिक शास्त्र में है। इसके अनुसार व्यक्ति के चेहरे और शरीर की रचना को देखकर उसके स्वभाव के बारे में जाना जाता है।सामुद्रिक शास्त्र में महिलाओं के पेट की संरचना के बारे में भी बहुत कुछ बताया गया है। इससे पता चलता है कि कौन सी महिला सौभाग्यशाली है, कौन सी दुर्भाग्यशाली।

महिला का ऐसा हो पेट का आकार..

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं का पेट हमेशा से ही पतला हो, वे राजसुख को भोगने वाली मानी जाती हैं।

यदि पतला होने के साथ पेट चिकना भी हो, तो ऐसी महिलाएं परिवार के लिए सौभाग्य लाती हैं। देखने में ऐसी महिलाएं हमेशा ही सुंदर होती हैं, लेकिन इससे भी कई अधिक सुंदर इनका स्वभाव होता है। पतले पेट वाली महिलाओं का धर्म और अध्यात्म के प्रति भी झुकाव होता है।

घड़े के आकार वाला पेट

घड़े के आकार वाला पेट जिन महिलाओं के पेट का आकार घड़े जैसा होता है, यानि कि ऊपर से पतला और नीच आते हुए थोड़ा फैला हुआ, ऐसी महिलाएं जीवन में दुर्भाग्य पाती हैं। सुख इन्हें काफी संघर्षों के बाद मिलता है।

महिला का ऊंचा पेट

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऊंचे पेट वाली महिलाओं का स्वभाव अच्छा नहीं होता है। लेकिन ऐसी महिलाएं पुरुषों को अत्यधिक आकर्षित करती हैं। साथ ही ऐसी पेट वाली महिलाओं को संजना-संवरना बहुत भाता है।

महिला का बाईं ओर झुका हुआ पेट

कुछ महिलाओं का पेट एक जगह स्थिर ना होकर, एक साइड में झुका हुआ होता है। जिनका पेट बाईं ओर झुका हुआ होता है, ऐसी महिलाएं सुंदर कन्याओं को जन्म देने वाली होती हैं। ऐसी महिलाएं पति के लिए सुख लेकर आती है।

महिला का दाहिनी ओर झुका हुआ पेट

दाहिनी ओर झुका हुआ पेट सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं का पेट दाहिनी ओर झुका हुआ होता है, वे सौभाग्यशाली मानी जाती है। जिन महिलाओं का पेट दाहिनी ओर झुका हुआ होता है, वे भाग्यवान पुत्रों को जन्म देती हैं। ऐसी महिलाएं अपने ससुराल पक्ष को खुशियों से भर देती हैं।

महिला का मोटा पेट

मोटा पेट सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं का पेट मोटा होता है वे धन की प्रेमी मानी जाती है।

धन के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करना चाहतीं मोटे पेट वाली महिलाएं। किंतु पति के लिए भाग्यशाली होती हैं ऐसी महिलाएं।

Tags:    

Similar News