Kaner Ke Phool Ke Fayde Kya Hai:यह पौधा है जहरीला,इसके बावजूद इसके फूल और फल होते है लाभकारी, पूजा में इस्तेमाल से होती है धनवर्षा

Kaner Ke Phool Ke Fayde Kya Hai: कनेर का फूल देखने में बहुत खूबसूरत होता है।और भगवान शिव और मां लक्ष्मी को येअति प्रिय है। इससे धन की वृदधि होती है। इस पौधे मे ंजहर के बावजूद यह गुणकारी है...

Update: 2023-09-08 13:03 GMT

Kaner Ke Phool Ke Fayde Kya Hai: कनेर का पौधा सभी जगहों पर मिलता है। नेर के फूल कई रंगों में होते हैं। कनेर के फूल से कई रोगों को भी दूर किया जाता है। फरवरी से मार्च महीने में देखा जाए तो इन पौधों पर फूल-फल लग जाते हैं और मार्च महीने तक अच्छे से पकने के बाद सूख जाते हैं। फल के पूरी तरह से सुख जाने पर फलों में दानेदार बीज तैयार हो जाते हैं और डाली से टूट कर नीचे जमीन में गिर जाते हैं। इसका हटकर बहुत ठोस होता है, अगर पानी में गिरे तो घुलता-पिघलता नहीं है। जब तक इसके फल को फोड़कर नहीं निकालेंगे, तब तक इसका बीज अंदर में सुरक्षित रहता है।

कनेर का फूल खासकर गर्मियों के मौसम में ही खिलते हैं। फलियां चपटी, गोलाकार 5 से 6 इंच लंबी होती है जो बहुत ही जहरीली होती हैं। फूलों और जड़ों में भी जहर होता है। इसके बावजूद अनेक गुणों से भरपूर होता है।

कनेर के फूल से बढ़ेगा धन

जीवन में भगवान की कृपा पाने के लिए उनकी पूजा अर्चना आवश्यक है। भगवान से अपने आपको जोड़ने के लिए उनके नाम का स्मरण किया जाता है। भगवान की कृपा पाने के लिए उनकी  वस्तुएं को उनको अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। पौराणिक ग्रंथों में वर्णित है कि मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उनको कनेर के पुष्प अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से घर परिवार में धन समृद्धि बनी रहती है। कनेर के पौधे को वास्तु शास्त्र में बहुत ही शुभ पौधा माना जाता है। इसके फूल बहुत ही सुंदर होते हैं। यह तीन रंगों में पाए जाते हैं। इस पौधे को उचित नक्षत्र और वार को घर के आंगन में लगाना चाहिए। उचित दिशा में लगाने से घर में धन समृद्धि बनी रहती है और आमदानी बढ़ती जाती है....

कनेर का पौधा आमदनी 

  • ज्योतिष शास्त्र में भी कनेर का फूल बहुत शुभ माना गया है। यह फूल आपको तीन रंगों में देखने को मिलेगा। इसे घर में लगाने के कई फायदे होते हैं। कहते हैं इसे घर में लगाने से धन समृद्धि बनी रहती है।  जानते हैं कनेर फूल के उपाय और उसके लाभ।
  • ज्योतिष शास्त्र में कनेर को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। मां लक्ष्मी को कनेर के फूल अर्पित किए जाते हैं। मां लक्ष्मी के कनेर का पेड़ और फूल दोनों प्रिय होते हैं। इसलिए अपने घर में कनेर के पेड़ जरूर लगाएं। ऐसा करने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
  • कनेर के पीले फूले भगवान विष्णु को अति प्रिय हैं। पीले फूलों वाले कनेर पर भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए उन्हें पीले फूल अर्पित करने चाहिए।ऐसा करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

मंगल ग्रह दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय

अगर किसी व्यक्ति पर मंगल दोष है तो रोजाना कनेर के पौधे की जड़ में जल चढ़ाएं। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद मंगल दोष से मुक्ति मिलती है। कनेर का पौधा शुभ प्रभाव देता है। इसे घर में पश्चिम या नैऋत्य कोण में लगाना उत्तम रहता है। कनेर की तीन तरह की प्रजातियां होती हैं। एक सपेद कनेर, दूसरी लाल कनेर और तीसरी पीली कनेर। तीनों ही घर की सुंदरता बढ़ते हैं। सफेद कनेर के फूलों को मां लक्ष्मीजी की पूजा में रखा जाए तो माता प्रसन्न होकर जातक के घर ठहर जाती है।

कनेर के फूल समृदधि का प्रतीक 

  • कनेर के पीले फूलों से भगवान श्रीहरि की पूजा करने पर पारिवारिक खुशहाली आती है, धन संपत्ति बढ़ती है और मांगलिक काम में रुकावटें नहीं आती है।
  •  कनेर की पत्तियां, फूल और छाल के कई औषधीय गुण होते हैं। इसके प्रयोग से घाव भरे जाते हैं, सिरदर्द, दंतपीड़ा और फोड़े-फुंसियों में भी यह बहुत फायदेमंद है।
  •  कनेर का पौधा गार्डन की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी लगाया जाता है। ध्‍यान रखें कि इस पौधे को कभी घर में नहीं लगाया जाता है। 
  • कनेर के पौधे को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। देवी लक्ष्मी को सफेद कनेर के फूल चढ़ाए जाते हैं। सफेद फूलों वाले कनेर का पेड़ मां लक्ष्मी को प्रिय है।
  • कनेर के पीले रंग के फूल भगवान विष्णु को प्रिय होते हैं। पीले फूलों वाले कनेर के पेड़ पर साक्षात विष्णु भगवान बसते हैं।
  •  वास्तु शास्त्र के अनुसार कनेर का पौधा सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करके शुभकर्ता माना गया है।
  • कहते हैं कि जिस तरह कनेर का पेड़ पूरे साल फूलों से भरा रहता है उसी प्रकार इसे घर में लगाए जाने से पूरे साल घर में धन का आगमन रहता है।
  • कनेर का पौधा मन को शांत रखता है और वातावरण में सकारात्मकता लाता है। 

    क्या घर में कनेर का पौधा लगाना चाहिए?

    कनेर के फूल का धार्मिक रूप से विशेष महत्व माना जाता है।  यह फूल भगवान शिव को बेहद प्रिय है। घर में कनेर का पौधा लगाने से बालकनी और आंगन की सुंदरता बढ़ती है।. लेकिन कनेर का पौधा सुंदरता के अलावा सकारात्मकता और धन भी देता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कनेर का पौधा घर में सही जगह पर सही तरीके से लगाया जाए तो यह बहुत फायदेमंद होता है. घर में कनेर का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

Tags:    

Similar News