Hast Rekha Shastra: हाथों में तिल होने से क्या होगा, जानिए तिल के शुभ-अशुभ संकेत

npg.news

Update: 2022-12-27 06:12 GMT

Hast Rekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं और तिल के अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं। हस्त रेखा शास्त्र में हथेली की रेखा और तिल व्यक्ति के भाग्य को दर्शाता है। हथेली पर स्थित तिल को ज्योतिष शुभ और अशुभ दोनों मानते हैं।हाथ या शरीर के किसी अंग पर तिल होना कामुकता का है प्रतीक वहीं दूसरी ओर जिन लोगों के ऊपरी होंठ पर दाईं ओर तिल होता है, वे बहुत भाग्यशाली होते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोगों के पास धन की कमी नहीं होती और वे बहुत धनी भी होते हैं।

तिल का मतलब

हस्तरेखा (Hast Rekha) के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर अंगूठे के नीचे तिल होता है तो उसे जीवन में अपार सफलता मिलती है। लेकिन अगर अंगूठे के ऊपर तिल (Mole) होता है तो मेहनत करने के बाद भी परिणाम कम ही मिलता दिखाई देता है. हाथ की मध्यमा उंगली पर त‌िल शुभ माना जाता है।

हाथ के पर्वतों पर तिल

इसके अलावा हस्तरेखा के अनुसार व्यक्ति के भाग्य को दर्शाने में जितना महत्व रेखाओं का है उससे कहीं अधिक हथेली की तिल का है। हथेली में कुछ ऐसे पर्वत या स्थान हैं जहां तिल का होना व्यक्ति की किस्मत के बारे में बहुत कुछ बयां करता है। जानते हैं कि हथेली के किस पर्वत पर तिल के निशान भविष्य की किस्मत को बताते

गुरु पर्वत- हथेली का सबसे प्रमुख पर्वत गुरू पर्वत को माना गया है। यह पर्वत तर्जनी उंगली के नीचे का भाग होता है। इस पर्वत पर तिल होने पर व्यक्ति अपने जीवन में बहुत अधिक पैसा कमाता है। साथ ही वह सभी प्रकार के सुख-सुविधाओं को आनंद लेता है।

सूर्य पर्वत- हथेली में अंगूठे के नीचे का स्थान भी सूर्य पर्वत कहलाता है। साथ ही अनामिका उंगली के नीचे का भाग सूर्य पर्वत कहलाता है। इस स्थान पर तिल होने पर प्रारंभ में व्यक्ति सरकारी नौकरी के लिए परेशान जरूर होता है, लेकिन सरकारी नौकरी मिलने की संभावना अधिक रहती है।

चन्द्र पर्वत- कनिष्ठा उंगली सबसे छोटी उंगली को कहा जाता है। चन्द्र पर्वत कनिष्ठ उंगली के नीचे का क्षेत्र होता है। चन्द्र पर्वत पर तिल होने पर व्यक्ति जीवन में अपार धन संपत्ति का मालिक होता है। धन-संपत्ति के मामले में ऐसा व्यक्ति अच्छे-अच्छे धनी लोगों को से आगे निकल जाता है।

तिल का शुभ-अशुभ प्रभाव

जिन व्यक्तियों की हथेली में अंगूठे पर तिल का निशान होता है वह व्यावहारिक, कर्मठ और न्याय का साथ देने वाले होते हैं। लेकिन अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत पर तिल होने पर व्यक्ति के कई प्रेम संबंध एवं प्रेम के कारण जीवन में नुकसान का योग बना रहता है। ऐसे व्यक्ति कामुक और काफी खर्चीले होते हैं।

दाहिने हाथ में तिल

वहीं दाएं हाथ का तिल जातक को अमीर बनाता है. इन लोगों को पैसे के साथ-साथ जीवन में खुशियां भी बहुत मिलती हैं। इसके अलावा हथेली की अन्‍य जगहों पर तिल होने के अलग मतलब होते हैं। उंगली पर तिल- यदि हाथ की पहली उंगली पर तिल हो तो ऐसे लोगों को मान-हानि का सामना करना पड़ता है।

छोटी उंगली पर तिल

सबसे छोटी उंगली यानी कन‌िष्ठा पर त‌िल होने पर व्यक्त‌ि संपत्त‌ि के मामले में तो भाग्यशाली होता है लेक‌िन जीवन पर परेशानी और अशांत‌ि बनी रहती है।

बीच की उंगली में तिल

हाथ के बीच वाली उंगली पर तिल के होने से व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है लेकिन इस उंगली के नीचे तिल का होना शुभ नहीं माना जाता है।

इंडेक्स उंगली पर तिल होना

जिस व्यक्ति की तर्जनी यानि इंडेक्स फिंगर पर तिल होता है वह धनवान तो होता है, लेकिन शत्रुओं से परेशान रहता है। ऐसे व्यक्तियों को अपने शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अंगूठे पर या थम्ब तिल हो तो व्यक्ति कार्यकुशल, व्यवहार कुशल तथा न्यायप्रिय होता है। ऐसे व्यक्ति से सभी लोग प्यार करते हैं।

अनामिका उंगली पर तिल

अनामिका उंगली में तिल होने पर व्यक्ति का समाज में रुतबा काफी होता है। ऐसा व्यक्ति सरकारी अधिकारी बनता है। जिन लोगों के अंगूठे पर तिल होता है वे लोग मेहनती और न्यायप्रिय होते हैं। ऐसे लोग धन खर्च करने में पीछे नहीं हटते हैं फिर भी इनके पास धन की कमी नहीं होती है।

Tags:    

Similar News