Friday Jyotish Tips: भरा रहेगा आपके घर अन्न धन का भंडार, शुक्रवार के ये उपाय बनायेंगे आपको धनवान

Friday Jyotish Tips: शास्त्रों में मां लक्ष्मी को सुख-समृद्धि और भौतिक एश्वर्य प्रदान करने वाली देवी बताया गया है।उनकी कृपा से धन की कमी नहीं रहता है...जानते है कैस

Update: 2024-01-18 10:45 GMT

Friday Jyotish Tips: जीवन में हर किसी को धन-दौलत की जरुरत पड़ती है। आज के समय में बिना इसके किसी का काम नहीं चलता है। जो धन-दौलत वाला होता है, उसकी आज के समय में काफी इज्जत भी रहती है। गरीब लोगों की आज के समय में कोई इज्जत नहीं है। इसलिए हर कोई चाहता है कि वह जीवन में काफी धनवान बनें लेकिन ऐसा हो नहीं पाटा है। कुछ लोगों के पास दौलत होती है, तो कुछ लोग गरीब  रहते है।

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

जो देवी सभी जीवों में शक्ति-सामर्थ्य के रूप में रहती हैं उस देवी को नमस्कार है नमस्कार। जब पृथ्वी से लेकर स्वर्ग पर हर जगह असुरों ने हाहाकार मचाया हुआ था, उस समय असुरों के संहार के लिए देवताओं ने शक्ति का आह्वाहन किया था।शुक्रवार को शक्ति की आराधना करते हैं। यह वही शक्ति है, जिसके बिना त्रिदेव यानि ब्रह्मा, विष्णु और महेश भी अधूरे हैं। उस शक्ति का नाम है माँ दुर्गा।

 शब्द का अभिप्राय केवल माँ से होता है, ना ही उसका कोई पर्यायवाची हो सकता है और ना ही इसका कोई बहुवचन हो सकता है। एक माँ के दर्द को केवल माँ ही समझ सकती है। माता जगदम्बा दुर्गा ने लोगों के कल्याण, भक्तों को अभयदान और असुरों का नाश करनें के लिए अवतार लिया था। माता का सिर्फ एक ही लक्ष्य है, भक्तों का कल्याण करना, उनके विघ्नों का हरण करके उनका मंगल करना। इसलिए शुक्रवार को ये उपाय किये जाए तो मां दुर्गा के साथ देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है...

ऐसे बरसेगी मां दुर्गा के साथ धन की देवी की कृपा....

  • धर्मानुसार माता लक्ष्मी को गोमती चक्र बहुत ही प्रिय है। जब भी माता लक्ष्मी की पूजा घर में करें उसे अपने साथ जरुर रखें। अगर धन की कमी से जूझ रहे हैं तो दो गोमती चक्र लाल कपडे में बांधकर घर की चौखट पर लटका दें। ऐसा करनें से घर में धन आनें का द्वार खुल जायेगा।
  • किसी विद्वान ब्राहमण से शुभ समय में घर में माँ लक्ष्मी की पूजा करवाएं। पूजा के दौरान 11 गोमती चक्र अपने पास रखें। पूजा समाप्त होनें के पश्चात् गोमती चक्र को लाल कपडे में बांधकर उसे गल्ले या धन की तिजोरी में रख दें।
  • 1 गोमती चक्र का विधिवत पूजन करनें के बाद उसे अपने पर्स में रख लें, ऐसा करनें से आपको जीवन में कभी भी आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • अगर घर में कोई व्यक्ति किसी गंभीर रोग से जूझ रहा है तो 7 गोमती चक्र उसके शरीर से वारकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। जल्द ही रोगी व्यक्तिओ को लाभ मिलना शुरू हो जायेगा।
Tags:    

Similar News