क्या आप भी थाली में खाना खाकर धोते है हाथ? तो रुक जाइये, माता लक्ष्मी हो सकती है नाराज; जानें क्या कहता है भोजन का वास्तु शास्त्र

Update: 2025-10-16 14:49 GMT

Vastu tips for bhojan: अक्सर आपने देखा होगा कि लोग खाना खाने के तुरंत बाद उसी थाली में हाथ धो लेते हैं। ऐसा अधिकतर लोग अपनी आदत के कारण करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपके जीवन में दुर्भाग्य और आर्थिक तंगी जैसी परिस्थितियाँ ला सकता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। धीरे-धीरे व्यक्ति को ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जहाँ धन का अत्यधिक व्यय होने लगता है। हालांकि, घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आज हम आपको इससे जुड़े कुछ नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं।

वास्तु शास्त्र कहता है कि, खाना खाने के तुरंत बाद उसी थाली को धोने से दरिद्रता और दुःख का आगमन होता है। इसके अलावा, ऐसा करने से माता अन्नपूर्णा और माता लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाती हैं। साथ ही इससे व्यक्ति को कई प्रकार के रोगों का सामना भी करना पड़ सकता है। थाली को कभी नहीं चाटना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना माता लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। साथ ही धातु का संपर्क जीभ से होने पर कई प्रकार की बीमारियाँ हो सकती हैं।

भोजन नियमों के अनुसार, खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना विष के समान होता है। इससे गैस, अपच, सीने में जलन और जठराग्नि की मंदता जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। कई लोगों को इससे कब्ज की शिकायत भी हो जाती है। वास्तु नियम कहता है कि, खाने की थाली में एक साथ तीन रोटियाँ नहीं रखनी चाहिए। भोजन हमेशा बैठकर करना चाहिए, खड़े होकर खाना वास्तु दोष उत्पन्न करता है।

वास्तु नियम के अनुसार, खाने की थाली में एक साथ तीन रोटियाँ नहीं रखनी चाहिए। भोजन हमेशा बैठकर करना चाहिए, खड़े होकर खाना वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इसके आलावा कई लोगों की यह आदत होती है कि वे जितना खाना चाहते हैं, खा लेते हैं, लेकिन थाली में थोड़ा-बहुत खाना छोड़ देते हैं। फिर उस थाली को किचन सिंक में रख देते हैं, जिस पर बार-बार पानी गिरता रहता है। इससे भोजन का अपमान होता है।

जूठी थाली को कभी भी रसोईघर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से माता अन्नपूर्णा अप्रसन्न होती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस आदत के कारण व्यक्ति कई रोगों का शिकार हो सकता है और माता लक्ष्मी रूठ सकती हैं। भोजन नियमों के अनुसार, यदि थाली में जूठा खाना बच जाए, तो उसे अलग कटोरी में निकालकर पशु-पक्षियों के लिए रख देना चाहिए। ऐसा करने से पुण्य प्राप्त होता है और भोजन का सम्मान भी बना रहता है।

Tags:    

Similar News