Benefits Of Lajward Stone: शनि, राहु और केतु तीनों क्रूर ग्रहों को शांत करती है लाजवर्त मणि,आर्थिक तंगी दूर करे, स्वास्थ्य के लिए भी हैं कमाल के फायदे..

Benefits Of Lajward Stone: शनि, राहु और केतु तीनों क्रूर ग्रहों को शांत करती है लाजवर्त मणि,आर्थिक तंगी दूर करे, स्वास्थ्य के लिए भी हैं कमाल के फायदे..

Update: 2025-03-27 15:07 GMT
Benefits Of Lajward Stone: शनि, राहु और केतु तीनों क्रूर ग्रहों को शांत करती है लाजवर्त मणि,आर्थिक तंगी दूर करे, स्वास्थ्य के लिए भी हैं कमाल के फायदे..
  • whatsapp icon

Benefits Of Lajward Stone: रत्न शास्त्र और रत्न चिकित्सा पर लोगों को अगाध विश्वास है। जीवन की जटिल परिस्थितियां या फिर ठीक ना हो रही बीमारियां या आर्थिक तंगी जैसी तमाम समस्याएं जब इंसान की सहनशक्ति से बाहर हो जाती हैं तो वे प्रायः रत्न शास्त्र की ओर रुख करते हैं। रत्न शास्त्र में कुछ खास मणियों को संस्कारित कर ऐसे व्यक्ति को पहनाया जाता है, कभी माला या अंगूठी के रूप में तो कभी ब्रेसलेट के रूप में। लाजवर्त मणि भी ऐसी ही एक मणि है जो अनेक समस्याओं से राहत देती है। साथ ही बहुत सी बीमारियों, डिप्रेशन आदि से बाहर निकालने में भी मदद करती है। यह बच्चों के दिमाग को भी तेज करती है। आइए जानते हैं लाजवर्त मणि के बारे में कुछ खास बातें और इसके फायदे।

ऐसी होती है लाजवर्त मणि

लाजवर्त मणि गहरे नीले रंग की होती है।इंग्लिश में इसे लेपिज लाजुली (lapis lazuli) कहा जाता है। रत्न शास्त्र की व्याख्या के अनुसार यह नीली मणि मोर की गर्दन की भांति नीले-हरे या भूरे रंग के स्वर्णिम छींटों से युक्त होती है। यह मणि चिकनी, ठोस और अपारदर्शी होती है। इसमें भी नीलम की तरह खूबियां होती हैं लेकिन नीलम अपेक्षाकृत अधिक महंगा होता है जिसे खरीदना सबके बस की बात नहीं है। लाजवर्त मणि से भी नीलम की तरह के ही फायदे पाए जा सकते हैं। लाजवर्त मणि को धारण करने के लिए शनिवार का दिन सबसे सही माना जाता है। लेकिन रत्न शास्त्र के अनुसार बाजार से लाकर सीधे लाजवर्त मणि को पहनना उचित नहीं है। इसे रत्न शास्त्र के विशेषज्ञों से सिद्ध करवाकर पहना जाता है। तभी इसके भरपूर फायदे मिलते हैं।

लाजवर्त मणि के फायदे

पंडित गजेंद्र शर्मा ने लाजवर्त मणि धारण करने के अनेक फायदे बताए। उनके अनुसार-

1. लाजवर्त मणि क्रूर ग्रहों शनि, राहु और केतु की पीड़ा को दूर करने के लिए धारण की जाती है। यदि कुंडली में ये तीनों ग्रह दूषित हों, पीड़ा दे रहे हों तो इसे धारण करने से बहुत लाभ होता है।

2. अगर आप बार-बार दुर्घटनाओं के शिकार हो रहें हों तो आपको लाजवर्त मणि धारण करने से लाभ होगा।

3. यह व्यापार में नुकसान, धन हानि से बचाव और उबरने में मदद करती है। लाजवर्त मणि पहनने से आर्थिक तंगी दूर होती है और आपके लिए बचत कर पाना संभव होता है।

4. लाजवर्त मणि को धारण करने से बल, बुद्धि और यश तीनों में बढ़ोतरी होती है। यह धन आगमन के मार्ग खोलती है।

5. लाजवर्त मणि माला बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में भी मदद करती है।

6. अगर आपका बच्चा रात को अचानक डर के जाग जाता है और लाख समझाने पर भी सोता नहीं है तो उसे लाजवर्त मणि पहना सकते हैं।

० स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

लाजवर्त मणि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

1. यह दिमाग को तेज करती है और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाती है।

2. लाजवर्त मणि मानसिक अस्थिरता को ठीक करती है। डिप्रेशन और एंग्अटजायटी को दूर करती है। साथ ही यह दिमाग को शांत रखती है।

3. लाजवर्त मणि बच्चों को पहनाना भी फायदेमंद है। इससे वे बेहतर तरीके से अपनी पढ़ाई कर पाते हैं। लाजवर्त मणि बच्चों का कॉन्फिडेंस बढ़ाती है।

4. इसके साथ ही इसे बवासीर और पथरी रोग दूर करने में भी कारगर माना जाता है।

5. त्वचा रोगों में भी लाजवर्त मणि को धारण करने से बहुत फायदा होता है।

6. अगर आपको बार-बार एलर्जी हो रही है तो भी लाजवर्त मणि पहनने से आपको फायदा होगा।

Tags:    

Similar News