Beej Mantra Ka Labh बीज मंत्र का चमत्कारी लाभ क्या है, इसमें छिपा रहस्य, जाप से मिलता है दूरगामी दोगुना फल, नहीं यकिन तो यहां जानिए

Beej Mantra Ka Labh:मंत्र शक्ति एक ऐसी शक्ति है जिसके उच्चारण से जटिल से जटिल समस्या का हल निकल जाता हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे चमत्कारी मंत्र, जो हर समस्या का समाधान करते हैं।

Update: 2023-04-06 07:27 GMT
Beej Mantra Ka Labh  बीज मंत्र का चमत्कारी लाभ क्या है, इसमें छिपा रहस्य, जाप से  मिलता है दूरगामी दोगुना फल, नहीं यकिन तो यहां जानिए
  • whatsapp icon

Beej Mantra Ka Labh

बीज मंत्रों का चमत्कारी लाभ

बीजमंत्रों के अक्षर उनकी गूढ़ शक्तियों के संकेत होते हैं। इनमें से प्रत्येक की स्वतंत्र एवं दिव्य शक्ति होती है। जब हम किसी समस्या से परेशान होते हैं तो हमें लगता है की काश कोई ऐसा चमत्कार हो जाए की हमारी समस्या का हल निकल आए। कभी-कभी जिंदगी में कुछ नहीं होता, जब जिंदगी में सब दरवाज़े बंद हो जाते है तो भगवान कुछ ऐसा करते है की एक नया दरवाज़ा खुल जाता हैं। इसके लिए ईश्वर की भक्ति और भक्ति में मंत्रों की शक्ति का मेल मनुष्य को सुखी बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

शास्त्रों में कहा गया है कि किसी भी मंत्र की शक्ति उसके बीज मंत्र में समाहित होती है। इन मंत्रों से अशुभ ग्रहों को शुभ ग्रहों में परिवर्तित किया जा सकता है। ग्रहों की शांति के लिए ये बीज मंत्र बेहद ही कारगर होते हैं। ग्रहों के बीज मंत्र से जीवन में आने वाली समस्त प्रकार की विपदाओं को दूर किया जा सकता है।

मंत्र शक्ति एक ऐसी शक्ति है जिसके उच्चारण से जटिल से जटिल समस्या का हल निकल जाता हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे चमत्कारी मंत्र, जो हर समस्या का समाधान करते हैं।

Full View

बीज मंत्र

पूरे मंत्र का एक छोटा रूप बीज मंत्र होता है जैसे की एक बीज बोने से पेड़ निकलता है उसी प्रकार बीज मंत्र का जाप करने से हर प्रकार की समस्या का समाधान हो जाता हैं। अलग- अलग भगवान के बीज मंत्र अलग-अलग है। इसका जप मनुष्य में ऊर्जा का प्रवाह होता हैं और भगवान की छत्र-छाया में रहते हैं। चमत्कारी और प्रभावशाली बीज मंत्रों का जाप करने से दसों-दिशाओं एवं आकाश-पाताल में जल, अग्नि व हर प्रकार की समस्या से निजात पाया जा सकता हैं।

मूल बीज मंत्र

"ॐ" मूल बीज मंत्र होता है जिसे आगे कई अलग बीज में बांटा जाता है- योग बीज, तेजो बीज, शांति बीज, रक्षा बीज। ये सब बीज इस प्रकार जापे जाते हैं- ॐ, क्रीं, श्रीं, ह्रौं, ह्रीं, ऐं, गं, फ्रौं, दं, भ्रं, धूं,हलीं, त्रीं,क्ष्रौं, धं,हं,रां, यं, क्षं, तं।

बीज मंत्र के हैं दूरगामी लाभ

बीज मंत्र हमें हर प्रकार की बीमारी, किसी भी प्रकार के भय, किसी भी प्रकार की चिंता और हर तरह की मोह-माया से मुक्त करता हैं। अगर हम किसी प्रकार की बाधा हेतु, बाधा शांति हेतु, विपत्ति विनाश हेतु, भय या पाप से मुक्त होना चाहते है तो बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।

आइये जानते हैं ग्रह शांति और मां दुर्गा की सरल ध्यान के लिए कौन कौन से बीज मंत्र है...

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे।।

इस मंत्र को बीज मंत्र या नर्वाण मंत्र भी कहा जाता है। इसका 108 बार जाप पूरे नौ दिन करने से कष्ट से निवारण मिलता है।

108 बार जाप कष्ट दूर करता है

सूर्य का बीज मंत्र

ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।

इस बीज मंत्र को प्रात: काल 108 बार जप करने से लाभ मिलता है।

चंद्रमा का बीज मंत्र

ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।

इस मंत्र को सायं काल में 108 बार जाप करने से मनोकामना पूर्ण होती है।

मंगल का बीज मंत्र

ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।

साधक को इस मंत्र का प्रातः 108 बार जाप करना चाहिए।

बुध का बीज मंत्र

ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः

इस मंत्र का 108 बार जाप करने से साधक को लाभ मिलता है ।

बृहस्पति का बीज मंत्र

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।

नित्य संध्याकाल में 108 बार जाप करने से गुरू की स्थिति मजबूत होती है और लाभ निश्चित रहता है।

शुक्र का बीज मंत्र

ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

शुक्र को सशक्त करने के लिए सूर्योदय के समय मंत्र 108 बार जप करना चाहिए

शनि का बीज मंत्र

ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

संध्याकाल में मंत्र को 108 बार जप करने से शनि महाराज की कृपा जरूर बरसती है।

राहु का बीज मंत्र

ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः।

राहु शान्ति का यह मंत्र नित्य रात्रि के समय 108 बार जाप करना चाहिए।

केतु का बीज मंत्र

ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः।

इस मंत्र को रात्रि के समय 108 बार जाप करें से लाभ मिलता है।

बीजमंत्रों में छिपे है गूढ़ रहस्य

बीजमंत्रों के अक्षर में उनकी गूढ़ शक्तियों के छिपे होने के संकेत मिलते हैं। इनमें से प्रत्येक की स्वतंत्र एवं दिव्य शक्ति होती है। बीज मंत्रों की समग्र शक्ति मिलकर समवेत रूप में किसी एक देवता के स्वरूप का संकेत देते है। जैसे बरगद के बीज को बोने और सींचने के बाद वह वट वृक्ष के रूप में प्रकट हो जाता है, उसी प्रकार बीजमंत्र भी जप एवं अनुष्ठान के बाद अपने देवता का साक्षात्कार करा देता है। चमत्कारी मंत्रों के लाभ चमत्कारी मंत्रों का जाप करने के कई तरह के लाभ होते हैं जैसे-

दीर्घायु : व्यक्ति को लम्बी आयु की प्राप्ति होती हैं।

धन : व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है।

परिवार का सुख : व्यक्ति पारिवारिक सुखों से तृप्त होता है।

शत्रु का नाश : व्यक्ति की शत्रु पर जीत होती है।

जीवन शांति : व्यक्ति जीवन में शांति का अनुभव करता हैं

किसी भी व्यक्ति को बीज मंत्र का चुनाव ज्योतिष सलाह के आधार पर ही करना उचित माना जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के साथ बीज मंत्र का उपाय साधक को किसी भी विपरीत स्थिति से उबरने की शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करता है।

Full View

Tags:    

Similar News