Aaj Ka Rashifal 2 February 2026: आज का राशिफल : शिव भक्ति से बनेंगे बिगड़े काम, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 2 February 2026 : आज का राशिफल : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज सोमवार का दिन। भोलेनाथ की कृपा से आज इन राशियों के लिए धन लाभ, करियर में उन्नति, और घरेलु जीवन खुशहाल होने के संकेत मिल रहे हैं। जानें आज का शुभ रंग और लकी नम्बर 

Update: 2026-02-02 02:14 GMT

Aaj Ka Rashifal 2 February 2026: आज का राशिफल : शिव भक्ति से बनेंगे बिगड़े काम, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 2 February 2026: भोलेनाथ की कृपा से आज सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए सुखद संदेश लेकर आया है। आज ग्रहों की चाल आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और घरेलु जीवन में खुशहाली के योग बना रही है। तो वहीं कुछ राशियों को खर्च, टेंशन  और वाहन चलाने में सावधानी बरतने की जरूरत है। तो चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और क्या हैं शुभ रंग और लकी नम्बर|

मेष राशिफल ( Rashi Rashifal)

मेष रशिवालो वालो के लिए आज सोमवार का दिन सामान्य गुजरने वाला हैं. कामकाज में सुधार होगा। जमीन, घर खरीदने का प्लान है तो बात चित आगे बढ़ेगी। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। कुछ दोस्तों के बातो से मन दुखी हो सकता हैं.लेकिन मन में कोई तनाव न पाले.पारिवारिक जीवन सुखद हैं  

शुभ  रंग : लाल हैं 

लकी नम्बर : 6 हैं 

वृषभ राशि राशिफल (Vrishabh Rashifal  )

वृष राशी वालो के लिए दिन अच्छा हैं, परिस्थितियों में बदलाव होंगे। खासकर आर्थिक स्थति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा  और आप सब एक दूसरे के कामो में मदद करेंगे। भाई बहनों से बात चित में पुराना कोई उलझा मामला अब सुलझ जायेगा| 

शुभ रंग : पीला हैं 

लकी नम्बर : 5

 मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal)

आज मिथुन राशिवालो के लिए दिन मिला जुला रहने वाला हैं| व्यक्तिगत कोशिशो से अच्छी सफलता मिलेगी। दूसरों पर निर्भर न रहे अपना काम खुद करें नही तो समस्या खड़ी हो सकती हैं। धार्मिक आयोजनों का हिस्सा बने इससे मन को शांति मिलेगी। यात्रा के दौरान वाहन धीरे चलाए|

शुभ रंग  : चमकीला सफ़ेद 

लकी नम्बर : 2

 कर्क राशिफल(Kark Rashifal)

कर्क राशिवालो का दिन आज उनके पक्ष में होने वाला हैं, कार्यक्षेत्र में आपकी राय को महत्व दिया जायेगा। परिवार में प्यार बना रहेगा  पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी. मन प्रसन्न रहेगा। प्रशासनिक कामो में आपकी पकड़ मजबूत बनेगी। विरोधियों से कोई मतलब न रखे अपने काम पर फोकस रखे|

शुभ रंग : हल्का गुलाबी 

लकी नम्बर : 3

सिंह राशिफल(Singh Rashifal)

 

सिंह रशिवालो का दिन आज तनाव भरा रह सकता हैं, बढ़ते खर्चों लगाम लगाए। गलत लोगों और उनके सोच से दूर ही रहे। गुस्से पर कंट्रोल करें सोच समझकर लोगो से बात करें। आपके व्यव्हार से ही सब कुछ निर्भर करता हैं. धन लाभ के लिए अभी इंतजार करें। कही बाहर जाने का प्लान हैं तो उसे टाल दे|

शुभ रंग : नीला 

लकी नम्बर  : 9

कन्या राशि राशिफल (Kanya Rashifal)

आर्थिक मामलों में आपको लाभ होगा जो आपने सोचा था वो काम अब पूरा होगा। पढाई करने वालो छात्रों को मेहनत ज्यादा करने की जरुरत है तभी परिमाण अच्छे मिलेंगे। विवादित कार्यक्रमों से दूर ही रहे जबरन का तनाव मन में ना पाले. पारिवारिक जीवन में थोड़ा मनमुटाव आ सकता है अपने वाणी पर कंट्रोल रखे|

शुभ रंग : भूरा 

लकी नम्बर : 8

तुला राशिफल (Tula Rashifal)

आज अपने काम को लेकर आप उलझा हुआ महसूस करेंगे। लेकिन दूसरों से जुड़े हुए काम समय पर करने का दबाव बना रहेगा। सरकारी कामो में अधिकारियों की मनमानी से परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य हैं| अपने माता पिता के सेहत का ध्यान रखे|

शुभ रंग  : आसमानी नीला 

लकी नम्बर : 3

वृश्चिक राशिफल (Vrishchik Rashifal) 

कोई छुपा बिजनेस आपको आज ज्यादा फायदा देगा।किसी को ऐसा वादा ना करे जिसे आप पूरा ना कर सको। भगवान पर भरोसा बढ़ेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले, समय जल्द आपके पक्ष में आएगा,पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी|

शुभ रंग : लाल 

लकी नम्बर  : 4

धनु राशिफल  (Dhanu Rashifal )

कोई प्रतियोगिता मे पीछे रह जाने का डर आपको सताएगा। कोई बात हैं जिससे मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे। भावना के कारण शब्दों पर कंट्रोल रख पाना मुश्किल होगा। कोई यात्रा पर जाने का मन बना रहे हैं तो फ़िलहाल उसे टालने में साझदारी होगी|

शुभ रंग  : नारंगी 

लकी नम्बर : 4

मकर राशि राशिफल (Makar Rashifal) 

अगर लगातार मेहनत से काम करते रहे तो सफलता जरुर मिलेगी, दुसरो के बातो में आकर कोई फैसला ना ले अपने विवेक का उपयोग करें|समय बहुत जल्द आपके पक्ष में आता दिखाई दे रहा हैं| बस धीरज बना कर चले| पारिवारिक स्थति सामान्य रहेगी| 

शुभ रंग  : हल्का नीला 

लकी नम्बर : 7

कुंभ राशिफल(Kumbh Rashifal) 

आज ऑफिस में काम ज्यादा होने से थकान महसूस होगी, लेकिन समय पर काम करना करना जरुरी होगा| गुप्त शत्रुओं को समय रहते पहचान ले बड़ी परेशानी से बच जायेंगे। बिजनेस वालो को शामतक कोई ऑफर आ सकता हैं. जिससे मन प्रसन्न होगा|

शुभ रंग  : ग्रे 

लकी नम्बर : 7

मीन राशिफल( Meen Rashifal) 

किसी कला संगीत क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान बढेगा, खुद के साथ थोड़ा समय बिताए, किसी की बातो में आके कोई फैसला न ले नही तो बनता काम बिगड़ गायेगा| घर में बड़ो बुजुर्गो की सेहत का ध्यान रखो|  

शुभ रंग  : सुनहरी 

लकी नम्बर  : 11

Tags:    

Similar News