Aaj Ka Rashifal 6 October 2025: आज चंद्रमा का प्रभाव इन राशियों में लाएगा सफलता के अवसर। जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 October 2025: आज शरद पूर्णिमा का पवित्र दिन है। इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण आभा के साथ सभी राशियों में बरकत लेकर आएगा। जानिए सोमवार के दिन का राशिफल।

Update: 2025-10-05 13:34 GMT

Aaj Ka Rashifal 6 October 2025: आज शरद पूर्णिमा का पवित्र दिन है। इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण आभा के साथ सभी राशियों में बरकत लेकर आएगा। यह दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से विशेष महत्व रखता है, क्योंकि ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव और अवसर ला सकती है। इस दिन किए गए उपाय आपको सभी परेशानियों से मुक्ति दिलाएंगे। धन संबंधी सभी कार्य आज किए जा सकते है। आज के दिन का प्रभाव सभी राशियों में सकारात्मक रहेगा। जानिए सोमवार के दिन का राशिफल।

Mesh l मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा। शिक्षा से संबंधित मामलों में मन में कुछ उलझन रह सकती है, परंतु यह कुछ समय ही रहेगा। निर्णय लेने में थोड़ी असमंजस की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय में सामान्य प्रगति होगी। नौकरीपेशा लोगों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा कदम उठाने से बचें।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: लाल

उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें।

Vrishabh l वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए परिवार में छोटे-मोटे मतभेद संभव हैं, लेकिन संवाद से इन्हें सुलझाया जा सकता है। यह दिन धैर्य और संयम का है। कार्यक्षेत्र में आपके नए विचार और योजनाएं सफलता की ओर अग्रसर होंगी। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: हरा

उपाय: सूर्य को प्रातः जल अर्पित करें।

Mithun l मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह दिन रचनात्मक या तकनीकी क्षेत्र में सफलता का है। बौद्धिक दृष्टिकोण से दिन अनुकूल रहेगा। मन में कुछ चंचलता रह सकती है, लेकिन शिक्षण या संचार से जुड़े कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ के योग बन रहे हैं और यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो सहयोगियों का समर्थन मिलेगा

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: पीला

उपाय: शिव जी को बेलपत्र अर्पित करें

Kark l कर्क राशि

कर्क राशि के लिए यह दिन पारिवारिक सुख और शांति का है।प्रेम जीवन में संवाद की मधुरता बनाए रखें, क्योंकि छोटी-मोटी गलतफहमी हो सकती है। यात्रा का योग बन रहा है, जो लाभकारी सिद्ध हो सकता है। भावुकता के कारण निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें। दीर्घकालिक निवेश या बचत पर ध्यान दें।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: संतरा

उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें।

Singh l सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह दिन नेतृत्व क्षमता को उजागर करने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व कौशल की प्रशंसा होगी और व्यवसाय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। आज लोग आपके विचारों को महत्व देंगे।शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: जामुनी

उपाय: माता काली को पुष्प अर्पित करें।

Kanya l कन्या राशि

कन्या राशि के लिए यह दिन आपकी मेहनत का फल लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या वरिष्ठों की आलोचना से बचने की कोशिश करें। धन प्रवाह अच्छा रहेगा और छोटे-मोटे निवेश लाभकारी हो सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु पाचन तंत्र पर ध्यान दें। कलात्मक कार्यों जैसे लेखन आदि में रूचि बढ़ेगी।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: हनुमान चालीसा का जाप करें।

Tula l तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह दिन विशेष सावधानी बरतने का है। नई परियोजनाओं में प्रगति होगी। थकान से बचने के लिए पर्याप्त नींद लें। कार्यों को जुनून से करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और प्राणायाम करें। पुरानी बातें आज आपका दिन काफी इमोशनल कर सकती है।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: सुनहरा

उपाय: राम नाम का जप करें।

Vrishchik l वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह दिन रहस्यमय ऊर्जा से भरा होगा। क्रोध या तनाव पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में जुनून और आकर्षण बढ़ेगा। गहन अध्ययन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। आज अपने ऊपर समय खर्च करने की जरूरत है। जितना हो सके अपने आप को शारीरिक और मानसिक बल दें। ईर्ष्या की भावना पैदा न होने दे यह आपकी उत्पादकता को खत्म करेगी।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: पीला

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Dhanu l धनु राशि

धनु राशि के लिए यह दिन साहसिक कार्यों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके साहसिक निर्णय सफल होंगे और यात्रा से संबंधित योजनाएं लाभकारी सिद्ध होंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। उच्च शिक्षा के छात्र आज सफलता की नई सीढ़ी चढ़ेंगे। दो लोगों में तनाव की स्थिति पैदा होने पर दूर हटना सही रहेगा।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: लाल

उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

MaKar l मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह दिन कठिन परिश्रम और लक्ष्य प्राप्ति का है। धन संचय के अच्छे योग बन रहे हैं, लेकिन जोखिम भरे खर्चों से बचें। जोड़ों के दर्द या थकान से बचने के लिए योग करें। परिवार का सहयोग और प्रेम मिलेगा। आज नयापन का अनुभव होगा जो आपने पहले काफी नहीं महसूस किया है।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: चांदी

उपाय: शिव श्रोत मंत्र का जप करें

Kumbh l कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह दिन चंद्रमा के प्रभाव से काफी शुभ रहने वाला है। मन की चंचलता आज अपने नियंत्रण में रखनी होगी। आज सभी स्त्रियों का सम्मान करना आपके लिए लाभकारी होगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आज सुलझा सकते है। आज रिश्तों को समय देना बहुत जरूरी है।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: नीला

उपाय: शनि मंत्र का जप करें

Meen l मीन राशि

मीन राशि के जातकों का आज मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आज समय से पहले कुछ भी चाहना सही नहीं है। रुके हुए धन की वापसी होगी। आज कार्यक्षेत्र में आपके बॉस से तारीफ आपका दिन बना देगी। लोगों को आज आपकी क्रिएटिविटी काफी पसंद आएगी। आज अपनी पर्सनल बात किसी करीबी को न बताएं।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: हरा

उपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें।

Tags:    

Similar News