Aaj Ka Rashifal 31 October 2025: आज दूसरों से अपनी तुलना उचित नहीं, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 October 2025: यह दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। स्वास्थ्य संबंधित कोई समस्या आ रही थी तो आज दूर हो सकती है। जानिए आज का राशिफल।

Update: 2025-10-31 05:58 GMT

Aaj Ka Rashifal 31 October 2025: यह दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। स्वास्थ्य संबंधित कोई समस्या आ रही थी तो आज दूर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपका ही बोलबाला रहेगा। आज दुखों के निवारण के लिए धार्मिक अनुष्ठान किए जा सकते हैं। आज छात्र जीवन में मनचाहे सफलता प्राप्त करने के योग बनेंगे। आज इच्छा अनुसार कार्य करना उचित रहेगा। किसी दूसरे व्यक्ति से अपनी तुलना आज न करें। जानिए आज का राशिफल।

Mesh l मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन सही है अहंकार की वजह से चल रहे कामों में बाधा आ सकती है। बड़े आपकी मेहनत से प्रसन्न रहेंगे। धन के मामले में आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

परिवार में भाई-बहनों को आपकी सहायता की जरूरत पड़ सकती है।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: हरा

उपाय: गणेश जी को लड्डू अर्पित करें।

Vrishabh l वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग का ऑफिस के किसी साथी से नजदीकियां बढ़ सकती हैं जो रोमांचक मोड़ लेगी। परिवार के साथ समय बिताएं। नया मकान या दुकान खरीदने का अवसर मिलेगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए अच्छी खबर आ सकती है।करियर में प्रगति के योग हैं।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: लाल

उपाय: माता काली की उपासना करें।

Mithun l मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह दिन संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक रह सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव होने पर, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार पर ध्यान दें। पहले किए गए निवेश या कार्यों का फल अब मिलना शुरू हो सकता है।आज मानसिक शांति मिलेगी।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: काला

उपाय: साधुओं को वस्त्र का दान करें।

Kark l कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों में संतान की ओर से सहयोग मिलेगा।दिन का समय व्यवसाय में लाभ दिला सकता है। धन की दृष्टि से स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने से प्रेम संबंधों में स्थिरता बनी रहेगी। सकारात्मक सोच बनाए रखें।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।

Singh l सिंह राशि

आज परिवार में खुशी का माहौल रहेगा लेकिन किसी पुराने विवाद को सुलझाने का प्रयास करें। नियमित ध्यान या योग अपनाना जरूरी है। नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। साझेदारी वाले व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं।संतान से चल रही अनबन खत्म हो सकती है।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: सुनहरा

उपाय: शिव स्रोत का जाप करें।

Kanya l कन्या राशि

आज दिन के समय किसी अपने से खुशखबरी मिलेगी जिससे मन की टेंशन कम होगी। धन के मामले में सतर्क रहें। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी लेकिन आराम करना जरूरी है। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: लाल

उपाय: बेल पेड़ को दूध अर्पित करें।

Tula l तुला राशि

आज पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है, जो आर्थिक रूप से मजबूती देगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।किसी को पैसा उधार देने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, थकान महसूस होने पर आराम किया जा सकता है।प्रेम में भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: जामुनी

उपाय: अनाथालय में धन का दान करें।

Vrishchik l वृश्चिक राशि

आज आपके ऑफिस में अच्छे संबंध बनेंगे। घर के मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा जो खुशी का कारण बन सकता है। बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। आज अपने पड़ोसियों से सावधान रहने की जरूरत है।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: गुलाबी

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें

Dhanu l धनु राशि

धनु राशि के जातकों को ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता है। खान-पान में संतुलन बनाए रखें। करियर में उच्च लाभ के योग हैं। साथी और आपके बीच घर में हंसी-मजाक का माहौल रहेगा। परिवार में धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी।

दूसरों की बातों से मन दुखी हो सकता है, इसलिए संयम रखें।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: नीला

उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

MaKar l मकर राशि

आज मकर राशि के लोगों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतना चाहिए क्योंकि दुर्घटना के योग हैं। जीवनसाथी से महंगा उपहार मिलने की संभावना है। आज ओवर कॉन्फिडेंस से बचें। कमजोरी महसूस होने पर दवाई लिया जा सकता है। आज प्रेम में कोई नया प्रस्ताव आ सकता है।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: ग्रे

उपाय: गायों को घास खिलाए।

Kumbh l कुंभ राशि

आज संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखे क्योंकि यह आपके सोच में नकारात्मकता डाल सकती है।प्रेम में साथी के व्यवहार में गुस्सा दिख सकता है। बच्चों की सेहत खराब हो सकती है इसलिए सावधानी बरतें।किसी की मदद से आपके रुके कार्य पूरे होंगे।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: लाल

उपाय: लाल वस्त्र का दान करें।

Meen l मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंध टूटने की आशंका है। लापरवाही से अवसर हाथ से निकल सकते हैं। आज रिस्क वाले कामों से बचना जरूरी है। करियर में चुनौतियां आ सकती है, लेकिन परिवार का समर्थन मिलेगा। आज ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। सकारात्मक के साथ आगे बढ़े।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: चांदी

उपाय: गौ माता की पूजा करें।

Tags:    

Similar News