Aaj Ka Rashifal 3 October 2025: जोखिम भरे कार्यों से बनाए दूरी; घरेलू जिम्मेदारियों का बढ़ सकता है बोझ। जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 October 2025: आज परिवार में खुशियां और अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे। मिथुन राशि के लिए खर्च और कामकाज बढ़ेंगे, संतान से मतभेद हो सकते हैं और विद्यार्थियों को मेहनत करनी पड़ सकती है। जानिए आज का राशिफल।

Update: 2025-10-03 05:24 GMT

Aaj Ka Rashifal 3 October 2025: आज परिवार में खुशियां और अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे। मिथुन राशि के लिए खर्च और कामकाज बढ़ेंगे, संतान से मतभेद हो सकते हैं और विद्यार्थियों को मेहनत करनी पड़ सकती है। साझेदारी से लाभ पाएंगे पर सरकारी कार्यों में लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने और विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। दांपत्य जीवन मधुर रहने वाला है। परिवार में विवाह प्रस्ताव पर सहमति बनेगी पर जल्दबाजी और गुस्से से बचना होगा। जानिए आज का राशिफल।

Mesh l मेष राशि

आज मेष राशि के जातकों को किसी नए इनकम सोर्स से धन की प्राप्ति होगी। आज आप बच्चों की जरूरतें पूरी करने में कामयाब होंगे। यात्रा करते समय सावधानी का ध्यान रखना आवश्यक है। परिवार के साथ आपका मतभेद हो सकता है इसलिए शांत रहने की जरूरत है। मेहनत का उचित फल आपको आज मिलने वाला है।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: हरा

उपाय: भगवान शिव की आराधना करें।

Vrishabh l वृषभ राशि

आज वृषभ राशि वालों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति का भला करना, आपके कोमल स्वभाव को दर्शाता है। आज सचेत होकर कार्य करने की जरूरत है, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है। आज आपके उधार दिए पैसे वापस मिल सकते है। किसी अजनबी पर भरोसा करना आज नुकसान देह हो सकता है।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: पीला

उपाय: काले वस्तु का दान करें।

Mithun l मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अपने खर्चों पर विशेष ध्यान दें। आज स्वास्थ्य ऊपर नीचे हो सकता है इसलिए नींद भरपूर ले।

विद्यार्थियों का भी आज पढ़ाई में मन लगेगा। आज दोस्तों की बात पर बुरा न माने, बल्कि उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करें।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: नीला

उपाय: काल भैरव की पूजा करें।

Kark l कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन मिश्रित रहने वाला है।

सुख और दुख एक साथ आज आपको झेलने पड़ सकते हैं। किसी प्रकार की जमीनी विवाद आज सुलझ सकती है।बिजनेस में काफी धन लाभ के योग है। आपके छोटे छोटे कार्यों से घर में खुशियां आएंगी। आज सिर में दर्द होने पर नजरअंदाज न करें।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: काला

उपाय: शनि देव की पूजा करें।

Singh l सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज परिवार के वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। घर के लिए नया उपकरण खरीदने का सही समय है। नए व्यक्तियों के साथ मेल मिलाप बढ़ाना जरूरी होगा, यह आपके काफी काम आ सकता है। आज दूसरों के ऊपर निर्भर रहने की जरूरत पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका काम आपकी पहचान बनेगा।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: संतरा

उपाय: माता सरस्वती को पीले पुष्प अर्पित करें।

Kanya l कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज शत्रुओं से दूर रहने की जरूरत है। सकारात्मक प्रतिस्पर्धा आपके जीवन में एक अलग मोड़ लाएगी। अहंकार से बचने की जरूरत है। जीवन में पुराने मित्र आपको काफी लाभ पहुंचा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का संचार होगा। आज यात्रा के योग बन रहे है।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: ग्रे

उपाय: पीले वस्तुओं का दान करें।

Tula l तुला राशि

तुला राशि वालों का दिन करियर के लिहाज से सफल रहने वाला है। लव लाइफ में भी आपको नए लोगों से प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। क्रोधी व्यक्तियों से दूर रहने की जरूरत है। पिताजी से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। आज गंभीर विषयों पर निर्णय लिए जा सकते है।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: माता कालरात्रि की पूजा करें।

Vrishchik l वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन बेहद खास है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। काम के समय किसी और चीजों का भय आपको सता सकता है, परंतु यह शाम तक दूर हो जाएगा। परिवार में भाई बहनों के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। युवाओं को आज नए रोजगार की प्राप्ति हो सकती है।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: जामुनी

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Dhanu l धनु राशि

धनु राशि के जातक आज जोखिम भरे कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पेट संबंधी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है। खर्चों पर नियंत्रण बना कर रखे। शाकाहारी भोजन लेना आज आपके लिए लाभदायक होगा। अपने सम्मान की रक्षा आज आप खुद कर पाएंगे। आज आपकी बुरी आदतों को छोड़ने का सही समय है।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: हरा

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

MaKar l मकर राशि

मकर राशि के जातकों के दिन की शुरुआत काफी शानदार रहने वाली है। सामाजिक कार्यों में रूचि बनेगी। बच्चों को संस्कार देने की आज काफी जरूरत है, उनके साथ समय बिताए। समय के दुरुपयोग को आज टाला जा सकता है। जीवन साथी का साथ आपको मिलने से आप नई ऊंचाइयों को छू पाएंगे।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: लाल

उपाय: लाल चंदन का तिलक लगाए।

Kumbh l कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को आज राजनीतिक सफलता प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र में आपके कार्यों को काफी सराहा जाएगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता आज बनी रह सकती है। परिवार के साथ आपके संबंध बेहतर बनेंगे। बुजुर्गों का सहयोग आज आपको काफी फायदा दिलाएगा। आज बच्चों को ज्यादा ढील न दें।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: सुनहरा

उपाय: शिव जी को जल अर्पित करें।

Meen l मीन राशि

मीन राशि के लोगों का आज आत्मविश्वास काफी ऊपर रहने वाला है। मानसिक तनाव आज आपको घेर सकती है, जिसे दूर किया जा सकता है। शारीरिक गतिविधियों में आज आपको सफलता मिलेगी। कर्ज से संबंधित कार्य आज पूरे हो सकते है। मौसम खराब होने की स्थिति में घर से बाहर न निकलें। स्वविवेक का इस्तेमाल करना आज जरूरी है।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: हल्का नीला

उपाय: गौ माता को रोटी खिलाएं।

Tags:    

Similar News