Aaj Ka Rashifal 29 November 2025: शनि की कृपा से आज सफल होंगे हर काम, कुछ लोगों के जीवन के संघर्षों में आएगी कमी, जानिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 29 November 2025: शनिवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसरों और लाभों से भरा हुआ है। चंद्रमा का गोचर आज पूरे दिन कुंभ राशि में रहेगा और इसके प्रभाव से धीरे-धीरे जीवन में खुशियां लौटेंगी। जानिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 29 November 2025: शनिवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसरों और लाभों से भरा हुआ है। चंद्रमा का गोचर आज पूरे दिन कुंभ राशि में रहेगा और इसके प्रभाव से धीरे-धीरे जीवन में खुशियां लौटेंगी। आज मंगल की दृष्टि एक शुभ स्थिति बना रही है, जिससे मेष, कन्या और तुला राशि के लोगों को धन योग का लाभ मिल सकता है। ग्रहों की इस अनोखी स्थिति के कारण आज हर राशि के जीवन में कई बदलाव आ सकते हैं इसलिए जानिए अपना राशिफल।
Aaj ka Mesh Rashifal - मेष
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन इच्छापूर्ति से जुड़ा हुआ है। इस दिन आपके भीतर रोमांस और रिलेशनशिप का नया विचार आ सकता है, जो आपके लिए काफी खुशी लेकर आएगा। परिवार के सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन चिंता न करे आज कमाई भी अच्छी होने वाली है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: काला
उपाय: दुर्गा जी की पूजा करें।
Aaj ka Vrishabh Rashifal - वृषभ
आज के दिन आपको परिवार का साथ जरूर मिलेगा और यह आपको काफी शांति प्रदान करने वाला है। दोस्तो की सहायता से व्यापार में मुनाफे मिल सकते हैं लेकिन बोलते समय संयम रखने की जरूरत होगी। इस दिन जीवनसाथी से ताल मेल अच्छा बना रहेगा और बच्चों का भी प्यार मिलेगा
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: नीला
उपाय: आज कोई नीली वस्तु अपने पास रखें।
Aaj ka Mithun Rashifal - मिथुन
मिथुन राशि के लोगों का दिन काफी खुशनुमा बीतेगा। व्यापार से संबंधित कोई मामला यदि रुका हुआ था तो उसे आज पूरा किया जा सकता है। राजनीति और शिक्षा से जुड़े लोगों को अपने संपर्कों से काफी लाभ मिलने वाला है। आज ठंडे पानी से नहाने को परहेज करें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें।
Aaj ka Kark Rashifal - कर्क
कर्क राशि के जातको को आज आर्थिक उलझनों से राहत मिल सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है, लेकिन सामान का ध्यान रखना जरूरी होगा। प्रेम जीवन में भी एक सुखद मुलाकात या डेट की संभावना है, जो आपका दिन बना देगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: ऑरेंज
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
Aaj ka Singh Rashifal - सिंह
आज के दिन परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। व्यापार से संबंधित कोई खुशखबरी आपको टेलीविजन से प्राप्त हो सकती है, यह आपके आर्थिक पक्ष को काफी मजबूत करेगा। इस दिन प्रेमी को कोई छोटा सा उपहार देना, भी आपके दिन को खास बना सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: गणेश जी को लड्डू अर्पित करें।
Aaj ka Kanya Rashifal - कन्या
कन्या राशि के लोगों को आज अपनी छवि और सम्मान का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है। किसी के बहकावे में आकर तुरंत निर्णय लेना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। छात्रों को इस दिन मनचाही सफलता मिलने के योग है। आज सुबह की सैर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा
उपाय: हरे रंग की वस्तु दान करें।
Aaj ka Tula Rashifal - तुला
आज के दिन परिवार के किसी व्यक्ति की सफलता आपको काफी खुश कर देगी। विवाहिक जीवन में थोड़ी समझदारी और प्रेम की आवश्यकता है, जिससे रिश्ता बरकरार रहेगा। संतान को लेकर कोई कोई चिंता मन में बनी रह सकती है, जिसका निवारण आज ही हो जाएगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: ग्रे
उपाय: शिव जी को बेल पत्र अर्पित करें।
Aaj ka Vrishchik Rashifal - वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन धन लाभ के अवसर लेकर आएगा। कार्यस्थल पर आपकी वाणी और समझदारी दोनों ही आपको लाभ दिला सकती हैं। पुराने परिचित की मदद से आप किसी बड़ी मुसीबत से निकाल सकते हैं। समाज में आपकी भागीदारी आज सक्रिय रूप से रहने वाली है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: ग्रे
उपाय: श्री यंत्र अपने पास रखे।
Aaj ka Dhanu Rashifal - धनु
धनु राशि के लिए आज का दिन सफलता का संदेश लेकर आया है। धर्म के कार्य करने में आपको आज काफी खुशी मिलने वाली है। आज परिवार और खासकर भाईयों का साथ आपको मिलेगा जिससे आप काफी खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य आज सामान्य ही रहने वाला है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: गायत्री मंत्र का पाठ करें।
Aaj ka Makar Rashifal - मकर
आज के दिन व्यवसाय में अटके हुए आपके काम पूरे होंगे और किसी शुभ सूचना के मिलने की संभावना है। शाम के वक्त परिवार के साथ शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं यह समय काफी सुखद गुजरेगा साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का भी मौका मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गरीबों में अन्न का दान करें।
Aaj ka Kumbh Rashifal - कुंभ
आज के दिन बने योग से आपकी सारी मनचाही इच्छाएं पूरी हो सकती है। कारोबारीयों को आज विदेशो से कोई अच्छी डील मिल सकती है यह आपके आर्थिक लाभ के लिए बड़ा दिन है। वाहन चलाते वक्त आज सभी सावधानियों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है क्योंकि आज दुर्घटना की संभावना बनी
हुई है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें
Aaj ka Meen Rashifal - मीन
मीन राशि वालों को आज जल्दबाजी के निर्णयों से नुकसान हो सकता है, ऐसे में संयम बनाए रखें। धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना आज बहुत जरूरी है। इस दिन प्रेम जीवन में कोई छोटा सरप्राइज मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गेरूआ
उपाय: कुल देवता की आराधना करें।