Aaj ka Rashifal 28 september 2025: मेष, वृश्चिक, सिंह राशि की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को झेलना पड़ सकता है भाग्य का कहर, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 september 2025: आज का दिन सभी राशियों में शुभ घटनाओं के होने का संकेत दे रहा है। ज्यादा उत्साहित न होते हुए सावधानी बरतना भी जरूरी है। जानिए आज का राशिफल।

Update: 2025-09-27 12:13 GMT

Aaj Ka Rashifal 28 september 2025: आज का दिन सभी राशियों में शुभ घटनाओं के होने का संकेत दे रहा है। ज्यादा उत्साहित न होते हुए सावधानी बरतना भी जरूरी है। सभी जातकों पर आज देवी माता की विशेष कृपा रहेगी। आज आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होने के कगार पर हैं। परिवार, व्यवसाय और नौकरी से संबंधित सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कुछ खास बातों का भी रखना होगा ध्यान। जानिए आज का राशिफल।

Mesh l मेष राशि

मेष राशि के जातकों का आज मांगलिक कार्य पूरा होगा। सभी रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। कार्य क्षेत्र में भी विशेष सहयोग की प्राप्ति आपको खुश कर सकती है। छात्र जीवन में मनचाहे सफलता की उम्मीदें आज की जा सकती हैं। आर्थिक उन्नति होगी व प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में विशेष लाभ मिल सकते हैं।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: पीला

उपाय: सगणेश जी को पीले फूल चढ़ाएं

Vrishabh l वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का दिन सरलता से बीतेगा। आज किए जाने वाले कार्यों का उचित चयन करें। जिस कार्यों में आप काफी निपुण हैं उस कार्यों से आपको काफी प्रशंसा मिलेगी। आज माता-पिता से थोड़े मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है परंतु शाम तक यह सुलझ जाएगी।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: लाल

उपाय: पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें।

Mithun l मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज समय के महत्व को समझना काफी आवश्यक रहेगा। व्यर्थ में समय न गंवाए अपने कार्यों पर ध्यान दें। परिवार में किसी भी प्रकार के विरोध होने पर उन्हें सुलझाया जा सकता है। व्यापार व व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष धन लाभ हो सकती है।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: नीला

उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

Kark l कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज फिजूल के विवादों से दूर रहना सही रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में आपके बॉस से विरोध हो सकता है, शांत रहना आपके लिए सही रहेगा। परिवार में स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य में थोड़े उतार-चढ़ाव हो सकते हैं इसलिए भोजन संतुलित करें।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: काला

उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें

Singh l सिंह राशि

आज सिंह राशि के जातकों का जीवन खुशियों से भरा रहेगा। घर में नए मेहमानों का आगमन हो सकता है जो आपकी खुशियों को और बढ़ाएगा। मेहमानों के साथ किसी धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। निवेश या प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में तेजी आएगी। लव लाइफ में भी सुधार संभव है।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: सुनहरा

उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें

Kanya l कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को अपने दिन की शुरुआत भगवान के स्तुति से करना शुभ रहेगा। आज आपका पढ़ाई में विशेष मन लग सकता है। पत्नी व बच्चों से विशेष प्रेम की प्राप्ति होगी।

आर्थिक स्थिति बेहतर करने के उचित अवसर प्राप्त होंगे। आज परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: माता रानी को चुनरी चढ़ाएं।

Tula l तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज पारिवारिक बंधनों से कुछ समस्याएं आ सकती हैं, परंतु आप इसका डट कर सामना करेंगे और समाधान भी निकालेंगे। यह दिन आपको स्थिरता और आत्मविश्वास प्रदान करेगा, जो भविष्य में भी आपके साथ रहेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता आज हो सकती है इसलिए बच्चों के भोजन पर विशेष ध्यान दें।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: जमुनी

उपाय: मां दुर्गा को इत्र अर्पित करें।

Vrishchik l वृश्चिक राशि

आज आपका दिन काफी संयमित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज पदोन्नति मिलने की उम्मीदें हैं। परिवार में चल रहे मुद्दे आज सुलझ सकते हैं साथ ही जमीन व कोर्ट कचहरी के मामलों में भी तेजी आएगी। ऑफिस में आज किसी नई योजनाओं पर कार्य किया जा सकता है।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: लाल

उपाय: शनि देव की पूजा करें

Dhanu l धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज नए कार्य शुरू करना काफी लाभदायक होगा। आज पार्टनरशिप में आप किसी नए बिजनेस को चालू कर सकते हैं। सामाजिक मान सम्मान में आज काफी वृद्धि होगी। लोग आज आपकी बातों को सुनेंगे व सराहना करेंगे। घर के लिए नई वस्तुएं खरीदने का आज शुभ समय है।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: नारंगी

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

MaKar l मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज आपका पारिवारिक जीवन काफी खुशहाल रहेगा। परिवार के साथ किसी विदेश यात्रा की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आज आपको अपने विरोधियों से बचने की जरूरत है अंततः आपकी ही जीत होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आज सुलझ सकते हैं।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: चांदी रंग

उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें।

Kumbh l कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का आज पारिवारिक दुख दर्द दूर होने वाला है। आज आपकी विशेष भक्ति का फल आपको प्राप्त होगा। संयम व धैर्य बनाकर रखें। अपने आचरण में लचीलापन व कोमलता का समागम जरूरी है। आज स्वास्थ्य अस्थिर बना रह सकता है जिसके लिए उचित चिकित्सकीय सलाह ले।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: लाल

उपाय: शिवलिंग में दूध अर्पित करें।

Meen l मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज आपके पुराने परिचितों से काफी सहयोग मिलेगा। किसी अन्य व्यक्ति के मामलों में अपनी सलाह न दें। वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर अपने आप को दूर रखें। आज नौकरी या व्यवसाय में बदलाव की सोच रहे हैं तो यह उचित दिन है।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: आसमानी

उपाय: गौ माता को घास खिलाएं।

Tags:    

Similar News