Aaj Ka Rashifal 27 November 2025: मिथुन, सिंह सहित इन 2 राशियों में बिगड़ते काम बनने लगेंगे, जानिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 27 November 2025: आज का दिन उन राशियों के लिए महत्वपूर्ण है जो अपने निर्णयों और भविष्य की योजनाओं को लेकर गंभीर हैं क्योंकि आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार करियर से जुड़े कई खास मौके मिलने वाले है। जानिए आज का राशिफल..
Aaj Ka Rashifal 27 November 2025: आज का दिन उन राशियों के लिए महत्वपूर्ण है जो अपने निर्णयों और भविष्य की योजनाओं को लेकर गंभीर हैं क्योंकि आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार करियर से जुड़े कई खास मौके मिलने वाले है। वृषभ और कर्क राशि में प्रगति और धन अर्जन के अवसर दिखाई दे रहे हैं, परंतु कुछ लोगों को सावधानी भी बरतनी होगी। आज अपने मन को शांत और चरित्र को उज्ज्वल बनाए रखें। जानिए आज का राशिफल
Aaj ka Mesh Rashifal - मेष
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में उन्नति का संकेत दे रहा है। सुबह से ही आपकी एनर्जी हाई लेवल की रहेगी, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन विशेष लाभदायक रहेगा इस दिन आपका नए ग्राहकों से संपर्क होने की संभावना है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
उपाय: लक्ष्मी जी की पूजा करें।
Aaj ka Vrishabh Rashifal - वृषभ
वृषभ राशि के लोगों को आज नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी पूरा करेंगे। आर्थिक मामलों में पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। सिरदर्द और थकान की समस्या हो तो डॉक्टर से जरूर मिले।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: हरा
उपाय: आज बैल को रोटी खिलाएं।
Aaj ka Mithun Rashifal - मिथुन
मिथुन राशि के लोगों में आज का दिन काफी गौरवपूर्ण रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज पर्याप्त पानी पिएं और घर पर ही आराम करें साथ ही वैवाहिक जीवन में भी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल
उपाय: विष्णु देव को प्रणाम करें।
Aaj ka Kark Rashifal - कर्क
आज के दिन इस राशि छात्रों को पढ़ाई में मन लगाना जरूरी है क्योंकि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। परिवार के साथ किसी विशेष स्थान पर जाने का कार्यक्रम बनेगा साथ ही शाम के समय मन शांत रखे।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: ऑरेंज
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
Aaj ka Singh Rashifal - सिंह
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहने वाला है। करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का सुनहरा अवसर आपके सामने होगा और आपकी मेहनत का फल मिलना भी शुरू होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खबर मिल सकती है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
Aaj ka Kanya Rashifal - कन्या
आज के दिन आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार में नई डील प्राप्त हो सकती हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज शेयर बाजार में निवेश करने वालों को अच्छा मुनाफा होने वाला है, पर सतर्क रहना भी जरूरी है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: काल भैरव का पाठ करें।
Aaj ka Tula Rashifal - तुला
आज के दिन परिवार के लिए संपत्ति खरीदने का उत्तम दिन है। स्वास्थ्य के लिहाज से गले और कंधों में दर्द की शिकायत हो सकती है इसलिए गर्म पानी का सेवन करते रहे। आज का माहौल बेहद खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: ग्रे
उपाय: देवी दुर्गा की पूजा करें।
Aaj ka Vrishchik Rashifal - वृश्चिक
आज किसी मांगलिक कार्य के लिए सबसे अच्छा दिन है। अविवाहित लोगों को इस दिन विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आपकी बुद्धि और वाणी में विशेष तेज रहेगा जिससे आप किसी भी बातचीत में सफल रहेंगे। आज ठंडी चीजों से परहेज रखें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: तुलसी जी में जल अर्पित करें।
Aaj ka Dhanu Rashifal - धनु
आज के दिन किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें। लेखक, पत्रकार और शिक्षकों के लिए आज का दिन विशेष फलदायक रहेगा। कार्यस्थल पर आपके विचारों को सराहना मिलेगी और आपकी इमेज मजबूत होगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: गायत्री मंत्र का पाठ करें।
Aaj ka Makar Rashifal - मकर
आज के दिन आपको बड़े निवेश से बचना चाहिए और किसी भी प्रकार के आर्थिक लेनदेन में सावधानी जरूर बरतें। स्वास्थ्य में सांसों से संबंधी समस्या हो सकती है इसलिए प्रदूषण वाले स्थानों से दूर रहना ही सही है। जीवन में नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: लाल
उपाय: शिवलिंग में बेलपत्र चढ़ाएं।
Aaj ka Kumbh Rashifal - कुंभ
आज के दिन मन में अशांति और बेचैनी का अनुभव हो सकता है इसलिए ध्यान और योग जरूर करें। पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात हो सकती है जिससे आप दिनभर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भगवा
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
Aaj ka Meen Rashifal - मीन
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है इसलिए अपनी बातों पर नियंत्रण रखें और विवाद से बचें। इस दिन जीवन में आई चुनौतियों को धैर्य और समझदारी से ही हैंडल कर पाएंगे।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: गुरु मंत्र का जाप करें।