Aaj Ka Rashifal 24 November 2025: आज के दिन खुलेंगे कमाई के नए रास्ते, इन 3 राशियों के बैंक बैलेंस में आ सकती है कुछ समस्या, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 November 2025: आज का दिन ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण कई राशियों के लिए जीवन में अवसर और परिवर्तन की स्थिति लेकर आया है। जानिए आज का राशिफल

Update: 2025-11-24 06:28 GMT

Aaj Ka Rashifal 24 November 2025: आज का दिन ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण कई राशियों के लिए जीवन में अवसर और परिवर्तन की स्थिति लेकर आया है। आज शुक्र ग्रह के गोचर से बन रहा शुभ संयोग जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों जैसे करियर और स्वास्थ्य पर खास प्रभाव डाल सकता है। हर राशि के लिए आज का दिन कुछ सीख, कुछ उपलब्धियों से भरा रहेगा। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

Aaj ka Mesh Rashifal - मेष

मेष राशि में आज का दिन ऊर्जा और स्टेबिलिटी दोनों लेकर आया है। इस दिन लोगों को अपने प्रयासों का उचित फल मिलेगा और आपकी बनाई गई योजनाएं सफल रहेगी। आर्थिक स्थिति और रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखने से दिन बेहतर गुजर सकता है।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: नीला

उपाय: सूर्य देव को नमन करें।

Aaj ka Vrishabh Rashifal - वृषभ

आज वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन मेहनतभरा रहेगा। अपनी शारीरिक ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करने पर लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। इस दिन आपके लिए गए निर्णय काफी सही सिद्ध होंगे। मजबूरी में किसी प्रकार के कदम ना उठाएं।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: पीला

उपाय: आज कुत्तों को रोटी खिलाएं।

Aaj ka Mithun Rashifal - मिथुन

यह दिन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए काफी रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए निवेश से संबंधित कार्य आज किया जा सकते हैं। आपके करियर से जुड़ी कोई अटकी हुई योजना आज सफल रहेगी। मन में किसी प्रकार के हलचल होने पर ध्यान किया जा सकता है।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: काला

उपाय: विष्णु देव को प्रणाम करें।

Aaj ka Kark Rashifal - कर्क

आज का दिन शुभ अवसरों से भरा रहेगा। परिवार को बेहतर समय देने से रिश्ते काफी सुधरेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आज चिंता बनी रह सकती है। यदि हल्की थकान व बेचैनी महसूस हो तो आराम लेना जरूरी रहेगा। आज किसी प्रियजन के साथ प्रसन्नता से समय गुजारेंगे।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: जामुनी

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Aaj ka Singh Rashifal - सिंह

आज के दिन आपके कार्य क्षेत्र में काम का भार अधिक दिया जा सकता है साथ ही नेतृत्व करने की क्षमता भी आज आपकी बढ़ाने वाली है। आज आपका निडर स्वभाव इन सभी समस्याओं से आपको बाहर निकलेगा।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: संतरा

उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

Aaj ka Kanya Rashifal - कन्या

आज के दिन परिवार के साथ शॉपिंग पर जाने की योजना बना सकते हैं। मित्रों से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर आपसे जो भी अपेक्षाएं रहेगी उन्हें आप पूरा कर पाएंगे। लव लाइफ में पार्टनर पर भरोसा करना ही रिश्तो को बचाए रखेगा।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: ग्रे

उपाय: गरीबों को वस्त्र दान करें।

Aaj ka Tula Rashifal - तुला

आज के दिन आपकी विशिष्ट प्रतिभा को लोगों के सामने पेश करने का मौका मिलेगा जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। विदेशो में पढ़ रहे छात्रों के लिए आज काफी शुभ दिन है। पुराने परिचितों से पैसों के लेनदेन से जुड़ी चर्चाएं आज हो सकती हैं।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: लाल

उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

Aaj ka Vrishchik Rashifal - वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए खुशियां बांटने के संकेत दे रहा है। रास्ते में चल रहे लोगों की मदद करने से आपको काफी दुआएं मिलने वाली है। आपको अपने ननिहाल से कोई शुभ समाचार आज प्राप्त हो सकता है जिससे आप काफी खुशी महसूस करेंगे।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: सिल्वर

उपाय: लक्ष्मी जी की पूजा करें।

Aaj ka Dhanu Rashifal - धनु

आज के दिन आपके पहचान को एक अलग ही मुकाम प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आज आप काफी लोकप्रिय होने वाले हैं। इस दिन आपके विरोधियों से बचकर रहने की जरूरत पड़ सकती है परंतु अपने ऊपर विश्वास जरूर रखें।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: जामुनी

उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें।

Aaj ka Makar Rashifal - मकर

आज का दिन शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए काफी खास रहने वाला है। प्रसिद्ध लोगों से मुलाकात तथा उनसे बातचीत करने का मौका प्राप्त होगा जिससे आपके ज्ञान में काफी वृद्धि होने वाली है। आज के दिन आपका आत्मविश्वास ही आपको जीत दिलाएगा।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: लाल

उपाय: तुलसी माता के सामने दिए जलाएं।

Aaj ka Kumbh Rashifal - कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए आज भाग्य का पूरा समर्थन मिलने वाला है। पारिवारिक रिश्तों की खटास दूर होगी और फिर से खुशहाली वापस लौटेगी। व्यापार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने की संभावना है साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: भगवा

उपाय: गायों को हरी घास खिलाएं।

Aaj ka Meen Rashifal - मीन

आज के दिन कामकाज को लेकर धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी और पुराने अनुभवों के बदौलत कार्य तेजी से संपन्न होंगे। रिश्‍तों में स्पष्टता बनाए रखने से गलतफहमियों से बचा जा सकेगा। इस दिन के आपके छोटे-छोटे निर्णय लेने से किसी बड़ी सफलता की सीढ़ी चढ़ी जा सकती है।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: मरून

उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

Tags:    

Similar News