Aaj ka Rashifal 21 September 2025: परिवार से प्राप्त होगा विशेष सहयोग, जानिए आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal 21 September 2025: आज ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति बताती है कि आज के दिन कुछ राशियों के लिए उत्साह और ऊर्जा, तो कुछ के लिए सावधानी और धैर्य की आवश्यकता रहेगी। जानिए आज का राशिफल।

Update: 2025-09-20 13:40 GMT

Aaj Ka Rashifal


Aaj ka Rashifal 21 September 2025: आज ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति बताती है कि आज के दिन कुछ राशियों के लिए उत्साह और ऊर्जा, तो कुछ के लिए सावधानी और धैर्य की आवश्यकता रहेगी। आज सूर्य देव की कृपा का विधान है। परिवार में आपसी समझ व तालमेल बढ़ाने का दिन है। आज विशेष जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है जिसका निर्वाह आप सही तरीके से कर पाएंगे। सहयोगियों से विशेष तालमेल बना रहेगा जिससे आपके कार्य और सरल हो सकते हैं। जानिए आज का राशिफल।

मेष (Aries)

आज मेष राशि के जातकों में आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी सक्रियता और तेज निर्णय क्षमता काफी सराहनीय रहेगी। हालांकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले काफी नुकसानदायक हो सकते हैं इसलिए फैसला सोच समझकर उचित समय पर ले। आज आपका योगदान किसी समाज के बड़े विकास कार्यों में हो सकता है। धैर्य अवश्य रखें।

उपाय: नए काम की शुरुआत छोटे कदम से करें।

भाग्यशाली रंग: लाल

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि के लिए आज घर और परिवार का वातावरण सुखद रहेगा।स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। नए अवसर आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं, बशर्ते योजना स्पष्ट हो। आज अनजान व्यक्ति से मुलाकात होने पर मित्रवत व्यवहार करें वह आपके काफी काम आ सकते हैं। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। निवेश किया जा सकता है।

उपाय: तुलसी के पत्ते जलाकर घर में धूप दें।

भाग्यशाली रंग: हरा

मिथुन (Gemini)

आज मिथुन राशि वाले लोगों के लिए संचार और बौद्धिक गतिविधियाँ लाभकारी होंगी। विद्यार्थी और लेखक अपने काम में सफलता हासिल कर सकते हैं। आज अपनी सोच ऊंची रखें। किसी भी समस्याओं के समाधान में परिवार की सलाह जरूर लें। आज आपकी काबिलियत चरम पर रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

उपाय: कार्यों में सफलता के लिए कमल के फूल अर्पित करें।

भाग्यशाली रंग: पीला

कर्क (Cancer)

कर्क राशि वालों को आज अपनी इच्छाओं और मन पर नियंत्रण आवश्यक है। रुके हुए धन वापस प्राप्त हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले आज सुलझाने की संभावना है। संयम से काम लेते हुए समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आज आपकी सफलता कायम रहेगी।

उपाय: घर में जल का पात्र साफ रखें।

भाग्यशाली रंग: सफेद

सिंह (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए नेतृत्व और जिम्मेदारी का दिन है। कार्यस्थल में प्रभाव बढ़ेगा, लेकिन अहंकार पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आज नए विचारों व योजनाओं पर कार्य किया जा सकता है। आज आपके सफल नेतृत्व के वजह से आपको भविष्य में भी विशेष कार्यों के संचालन का मौका मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते आज बांधकर रखने का दिन है।

उपाय: सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार करें।

भाग्यशाली रंग: सुनहरा

कन्या (Virgo)

आज कन्या राशि के जातकों के लिए अनुशासन और सावधानी जरूरी है। छोटे कार्यों में भी ध्यान न देने से समस्या उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए ध्यान व व्यायाम आज उपयुक्त रहेगा। किसी प्रकार की जल्दबाजी आपके कार्यों में समस्या उत्पन्न कर सकती है। छात्रों को उचित फल की प्राप्ति आज हो सकती है।

उपाय: सुबह तुलसी का अर्क पीने से मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी।

भाग्यशाली रंग: नीला

तुला (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सहयोग और सामंजस्य लाएगा। पुराने मतभेद दूर करने का अच्छा अवसर मिलेगा। आज शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने का उचित समय है। आज खिलाड़ियों को अपने खेल में काफी सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य स्थिर रहेगा परंतु थोड़ी मानसिक तनाव घर सकते हैं। खानपान में संतुलन बनाए रखें।

उपाय: घर में हरी पत्तेदार पौधों को रखें।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातक आज आत्मनिरीक्षण और परिवर्तन की ओर प्रवृत्त रहेंगे। प्रतियोगिता और दबाव में संयम बनाए रखना आवश्यक है। कार्य स्थल पर वाणी संयमित रखें। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आपको नए विचारों को जन्म देने में मदद करेगी। आज विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं जो काफी लाभदायक होंगे। परिवार व समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

उपाय: रात को नीम के पत्ते जलाकर घर में धूप दें।

भाग्यशाली रंग: लाल-काला

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के लिए आज का दिन यात्रा, अध्ययन और नई सीख के लिए अनुकूल है। सकारात्मकता और व्यावहारिकता से सफलता मिल सकती है। आज भाई बहनों में संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप सफलता के ऊंचे पायदानों पर पहुंच सकते हैं। आज एक विशेष लक्ष्य की प्राप्ति को आधार मानते हुए कार्य करना उचित रहेगा। कार्य स्थल पर सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

भाग्यशाली रंग: नारंगी

मकर (Capricorn)

मकर राशि के जातक आज अपने परिश्रम का परिणाम देखेंगे। वरिष्ठों की अपेक्षाएँ अधिक रहेंगी। आज समस्याओं पर विशेष विचार विमर्श करके सफलता प्राप्त किया जा सकता है। विशेष परिश्रम करने का दिन है। आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। दोस्त की मदद से रुका हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है। योजनाओं को नए सिरे से लागू करने का दिन है।

उपाय: घर में घी का दीपक जलाएँ।

भाग्यशाली रंग: भूरा

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि वाले रचनात्मक और नवाचारी विचारों से लाभान्वित होंगे। साझेदारी में पारदर्शिता आवश्यक है। आज आपकी काबिलियत पर शक की गुंजाइश नहीं होगी।

परिवार से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। मन में आशंका की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज मदिरा पान और नशे की वस्तुओं से दूर रहना लाभकारी रहेगा। संतुलित भोजन करें।

उपाय: नीले रंग के कपड़े पहनें।

भाग्यशाली रंग: नीला

मीन (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए संवेदनशीलता और रचनात्मकता लाभदायक रहेंगी। कला, संगीत और लेखन में सफलता संभव है। नौकरी और व्यवसाय में आज असफलता का सामना करना पड़ सकता है। उचित परिश्रम द्वारा स्थिति आपके कंट्रोल में आ सकती है। खुद को नई चीजों को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित न करें। अपनी गलतियों से सीखे व अमल में लाए।

उपाय: शाम को जल में कुमकुम डालकर गायत्री मंत्र पढ़ें।

भाग्यशाली रंग: हरा

Tags:    

Similar News