Aaj Ka Rashifal 2 October 2025: आज पैतृक पक्षों का मिलेगा सहयोग, कार्यों के सिद्ध होने की प्रबल संभावना, जानिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 2 October 2025: आज का दिन आपके लिए विशेष संभावनाएं लेकर आ रहा है। परिवार के किसी एक सदस्य का सहयोग आपके लिए काफी वरदान सिद्ध होगा। आज अहंकार से दूरी बनाए रखें। कार्यों को करने में उचित निर्णय का प्रयोग करें। जानिए आज का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 2 October 2025: आज का दिन आपके लिए विशेष संभावनाएं लेकर आ रहा है। परिवार के किसी एक सदस्य का सहयोग आपके लिए काफी वरदान सिद्ध होगा। आज अहंकार से दूरी बनाए रखें। कार्यों को करने में उचित निर्णय का प्रयोग करें। यह दिन काफी सुखद बीतेगा। कार्य क्षेत्र में भी आप नई ऊंचाइयों को छू पाएंगे। आज आपकी भावनाएं आपके नियंत्रण में न हो तो ध्यान व योग आदि करके अपने नियंत्रण में लाना बहुत जरूरी है। भगवान की उपासना आज आपके लिए काफी लाभदायक रहेगी।जानिए आज का राशिफल।
Mesh l मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज अपने मूल स्वभाव को नहीं छोड़ना चाहिए। वास्तविकता के साथ जीवन जीना आज आपके लिए लाभदायक होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आलस्य का त्याग करना आज का मूल मंत्र है। परिवार में सदस्यों से मन मुटाव हो सकता है। स्वास्थ में सुधार होगा खानपान बेहतर रखें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज शांत व्यवहार अपनाए।
Vrishabh l वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताने का है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलने से विशेष सफलता की प्राप्ति होगी। समय के दुरुपयोग को आज टाला जा सकता है। आज थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु उसका परिणाम भी अच्छा मिलेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला
उपाय: माता दुर्गा को सिंदूर चढ़ाएं।
Mithun l मिथुन राशि
आज सामाजिक क्षेत्र में विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आप सफलता के रास्ते पर चलेंगे। महिला सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। आज यात्रा करना काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: गणेश जी की आरती करें।
Kark l कर्क राशि
कर्क राशि के जातक आज अपने आप में पूर्णता महसूस करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह आज ली जा सकती है। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों से परिवार और बच्चों को काफी प्रसन्नता मिलेगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफेद
उपाय: शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं
Singh l सिंह राशि
सिंह राशि का दिन पहले से बेहतर बीतेगा। आज शुभ कार्य करने का विशेष दिन है। परिवार के साथ किसी शॉपिंग की योजना बना सकते हैं। घर के लिए नई वस्तुएं खरीदना आज शुभ रहेगा। आज शाम तक जीवन में बनी परेशानियों का समाधान किया जा सकता है। लालच या कोई गलत व्यवहार आज छोड़ना होगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें।
Kanya l कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों का आज सुबह का समय काफी आलस से भरा रहेगा। इसके लिए आपको सुबह व्यायाम और ध्यान करने की जरूरत है। व्यापार के मामलों में धनलाभ के विशेष योग मिलेंगे। आज अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आज किए गए सौदे काफी लाभप्रद है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: काला
उपाय: माता को लाल फूल चढ़ाएं।
Tula l तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज रिश्तों में पुराने विवाद सामने आ सकते हैं, लेकिन आपसी समझदारी से हल हो जाएंगे। आज आप सामंजस्य और संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे। आर्थिक पक्ष पर खर्चों में वृद्धि होगी, लेकिन आय के साधन भी बन सकते हैं। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: काली वस्तुओं का दान करें।
Vrishchik l वृश्चिक राशि
आज आपका गहन विचार और रहस्यमयी स्वभाव काम आएगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक रूप से निवेश या शेयर बाज़ार में लाभ हो सकता है, लेकिन पूरी जानकारी लेने के बाद ही निर्णय लें। प्रेम संबंधों में ईमानदारी बनाए रखें। स्वास्थ्य के मामले में रक्तचाप और हृदय संबंधी समस्या पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
Dhanu l धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अवसरों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए बदलाव की संभावना है और आप बड़े लक्ष्य हासिल करने की सोच रखेंगे। परिवार और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द की समस्या हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की तबियत चिंतित कर सकती है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल
उपाय: गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें।
MaKar l मकर राशि
मकर राशि में आज जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत से उन्हें संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति और मान-सम्मान के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में योजनाबद्ध निवेश लाभकारी रहेगा। निजी जीवन में छोटे-छोटे मतभेद संभव हैं, संवाद बनाए रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से कमर और रीढ़ से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: माता सरस्वती को पीले पुष्प अर्पित करें।
Kumbh l कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का आज आपका मिलनसार और दयालु स्वभाव सबको आकर्षित करेगा। आर्थिक मामलों में नए स्रोत खुलेंगे और लाभ मिलेगा। रिश्तों में सहयोग और स्नेह बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हल्की सैर लाभकारी होगी। व्यक्तिगत संबंधों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: काला
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें
Meen l मीन राशि
आज का दिन रचनात्मकता और संवेदनशीलता को बढ़ावा देगा। कार्यक्षेत्र में आपकी क्रिएटिविटी सबका ध्यान खींचेगी। आर्थिक स्थिति में मित्रों और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में गहराई और मिठास बढ़ेगी। आज नींद की समस्या हो सकती है, इसलिए दिनचर्या संतुलित रखें। नए कार्यों को सीखने का सही समय है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
उपाय: माता काली की पूजा करें।