Aaj Ka Rashifal 16 November 2025: इन 3 राशि के लोगों को हो सकती है नौकरी पाने में समस्या। फिजूलखर्चों से बचना जरूरी, जानिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 November 2025: आज के ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह दिन तनाव से मुक्ति पाने का है। वृषभ और तुला राशि के लोग आज अपने कार्यों में व्यस्त रहने वाले है। जानिए आज का राशिफल..
Aaj Ka Rashifal 16 November 2025: आज के ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह दिन तनाव से मुक्ति पाने का है। वृषभ और तुला राशि के लोग आज अपने कार्यों में व्यस्त रहने वाले है। आज के दिन किसी यात्रा का प्लान बना सकते है। आज लोगों से प्रेम भरा व्यवहार बनाए रखें। शनि का प्रभाव कुछ राशियों पर आज अनुकूल नहीं रहने वाला है।जानिए आज सभी राशियों का राशिफल।
Aaj ka Mesh Rashifal - मेष
आज के दिन आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में अगुवाई करने का मौका मिलेगा, यह समय आपके लिए काफी शानदार रहने वाला है। आपके विरोधी आज आपको नुकसान पहुंचाने में असमर्थ रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आज परेशानी हो सकती है, पर चिंता करने की जरूरत नहीं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
Aaj ka Vrishabh Rashifal - वृषभ
वृषभ राशि के लोगों को आज परिवार की खुशी काफी मायने रखने वाली है। आज के दिन बच्चों से विशेष प्यार आपको मिलने वाला है। अगर आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे है तो यह दिन बिल्कुल सही रहेगा। भोजन में नियमितता बनाएं रखें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हरा
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
Aaj ka Mithun Rashifal - मिथुन
मिथुन राशि के लोगों का मन काफी विचलित रहने वाला है। इस दिन जीवनसाथी को कही घुमाने और शॉपिंग के लिए ले जा सकते है। बिजनेस में नई तकनीक अपनाने से फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन दिनभर छोटी-छोटी आय के योग बने रहेंगे। संतान की ओर से सुख मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: संतरा
उपाय: माता गायत्री की पूजा करें।
Aaj ka Kark Rashifal - कर्क
कर्क राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से रुका कोई काम आज पूरा हो सकता है। संतान की उन्नति प्राप्ति से आपका मन प्रसन्न होगा। दिन के समय धन लाभ होगा परंतु शुभ कार्यों में खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: तुलसी माता के सामने दिया जलाएं।
Aaj ka Singh Rashifal - सिंह
आज आपको पुराने अनुभव और कौशल से लाभ मिलने वाला है। परिवार में सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए अपने साथ आवश्यक मेडिकल सुविधा साथ रखें। किसी भी लालच में आकर निवेश करना हानिकारक होगा। आर्थिक पक्ष में कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: भगवान नारायण की पूजा करें।
Aaj ka Kanya Rashifal - कन्या
आज का आपका दिन खुशी से भरा रहेगा। नौकरी कर रहे जातको के लिए आज ऑफिस का दिन काफी बड़ा रहने वाला है। काम में बदलाव का विचार आने पर निर्णय सोच-समझकर लें। विदेश में पढ़ने वाले छात्र आज अच्छा प्रदर्शन दिखाएंगे, जो आपके माता पिता को खुश कर देगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: भगवा
उपाय: पीपल पेड़ में जल चढ़ाएं।
Aaj ka Tula Rashifal - तुला
तुला राशि के लोगों का आज घर में अपने आराम और सुविधाओं की वस्तुएं खरीदने का सही समय है। कपड़ों का काम करने वाले व्यापारियों के लिए दिन बहुत अच्छा बीतेगा। कार्यस्थल पर नए प्रेम सम्बन्ध बनने की संभावना है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: ॐ मंत्र का जाप करें।
Aaj ka Vrishchik Rashifal - वृश्चिक
आज के दिन आपका राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ने वाला है। रिश्तेदारों का सहयोग सभी क्षेत्रों में मिलेगा। कोई पारिवारिक शुभ समाचार मिलने से आपका मन काफी प्रसन्न रहने वाला है। घर में नए मेहमानों का आगमन हो सकता है,जिससे परिवार काफी खुश रहेगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: काला
उपाय: श्री विष्णु की पूजा करें।
Aaj ka Dhanu Rashifal - धनु
धनु राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे वाले है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी रहेगा क्योंकि इस दिन तनाव की स्थित बनी हुए है। पैतृक संपत्ति से अत्यंत लाभ मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की काफी तारीफ होगी, जो आपका मनोबल बढ़ाएगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: ग्रे
उपाय: शिव जी की आराधना करें।
Aaj ka Makar Rashifal - मकर
मकर राशि के लोगों को आज निवेश से संबंधित कार्यों में सफलता मिलने वाली है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने पर आपकी आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है। मित्रों से लिया हुआ धन आज वापस कर सकते है। सोच समझ कर लिया हुआ निर्णय आपको सफल बनाएगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: मटमैला
उपाय: श्री राम रक्षा श्रोत का पाठ करे।
Aaj ka Kumbh Rashifal - कुंभ
कुंभ राशि के विवाहित जीवन में काफी मधुरता आएगी।परिवार के छोटे सदस्यों के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में धैर्य बनाए रखें यह आपके भविष्य के लिए अनिवार्य है। संतान के विवाह की चिंता बनी हुई थी तो वह आज दूर हो सकती है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: चंदन का तिलक लगाएं।
Aaj ka Meen Rashifal - मीन
आज चंद्रमा की शुभ स्थिति मीन राशि में बनी रहने वाली है। घर के किसी शुभ कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। शाम का समय रिश्तेदारों के साथ बिताना आपको खुशी प्रदान करेगा। छात्रजीवन में आज ध्यान भटकने की स्थिति बनी रह सकती है, इसलिए संयम से काम लें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
उपाय: लक्ष्मी नारायण की पूजा करें।