Aaj Ka Rashifal 15 November 2025: सामाजिक स्तर पर बढ़ेगा मान सम्मान, परिवार पर होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा। जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 November 2025: ग्रहों की स्थिति सभी राशियों में अपार सुख लाने वाली है। परिवार के सदस्यों का साथ और समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा।

Update: 2025-11-15 05:10 GMT

Aaj Ka Rashifal 15 November 2025: ग्रहों की स्थिति सभी राशियों में अपार सुख लाने वाली है। परिवार के सदस्यों का साथ और समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा। आज कुंभ राशि के जातकों के संवाद में एक आत्मविश्वास दिखने वाला है। अन्य राशियों का मन आध्यात्मिकता की ओर झुकेगा। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए भी आज काफी खुशखबरी का समय है साथ ही धन लाभ के योग नजर आ रहे हैं। जानिए आज का राशिफल।

Mesh l मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन व्यावसायिक क्षेत्र के लाभ में वृद्धि का संकेत देता है। आपके द्वारा किए गए प्रयास आज फल देना शुरू कर सकते है। सहकर्मी और वरिष्ठ आपके काम की सराहना करेंगे, जिससे आत्मविश्वास में इजाफा होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: लाल

उपाय: शिव जी को बेलपत्र अर्पित करें।

Vrishabh l वृषभ राशि

वृषभ राशि में स्वास्थ्य के लिहाज से आज सिरदर्द या थकान हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम और संतुलित आहार लें। आर्थिक दृष्टिकोण से स्थिति मजबूत होगी और धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जोखिम भरे निवेश या शेयर बाजार में जल्दबाजी से बचें। साहस और धैर्य के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ें।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: पीला

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Mithun l मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए कई संभावनाएं लेकर आया है।

बुद्धि और विवेक से निर्णय लेना लाभकारी रहेगा, क्योंकि जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। किसी भी तरह के विवाद या बहस में पड़ने से बचें क्योंकि इससे मानसिक तनाव बढ़ेगा।

प्रेम संबंधों में आज गहराई और विश्वास से रिश्ते और मजबूत होंगे।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: काला

उपाय: माता दुर्गा को सफेद फूल चढ़ाएं।

Kark l कर्क राशि

आज दिनचर्या में नियमितता बनाए रखें। धन प्राप्ति के अच्छे अवसर बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े हैं तो नए सौदे फायदेमंद हो सकते हैं। दिन को सफल बनाने के लिए धैर्य और संतुलन बनाए रखें और छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करें। परिवार के साथ कहीं बाहर डिनर का प्लान बना सकते हैं।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: सफेद

उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

Singh l सिंह राशि

आज का दिन संवाद और संपर्कों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। नई योजनाएं बनाने और उन्हें लागू करने का यह सही समय है। कार्यक्षेत्र में प्रगति के स्पष्ट संकेत हैं। आज अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए पैसों का हिसाब बनाकर चलें।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: ग्रे

उपाय: शिव चालीसा मंत्र का जप करें।

Kanya l कन्या राशि

आज दिन की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में ले जाने के लिए स्पष्ट सोच बनाएं रखें। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, क्योंकि छोटी बातें भी मन को अशांत कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां सामने आएंगी लेकिन धैर्य और मेहनत से आप इनसे पार पा लेंगे।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।

Tula l तुला राशि

आज का दिन रचनात्मकता के मामले में शानदार रहेगा। आपके विचार और कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान बढ़ेगा। रात के समय भोजन हल्का करें। मित्रों से कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जो आपके उत्साह को दोगुना करेगा। पार्टनर्स के बीच आपसी रिश्ते मजबूत होंगे।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: नीला

उपाय: गणेश जी को मोदक अर्पित करें

Vrishchik l वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों में आज सामूहिक भावना का विकास होगा। कार्यक्षेत्र में बड़े कार्य आसानी से पूरे होंगे। आज मन मानसिक शांति की ओर बढ़ सकता है। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान देय सकते हैं। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: हरा

उपाय: वस्त्र का दान करें।

Dhanu l धनु राशि

आज के दिन व्यवहार में नरमी और विनम्रता बनाए रखें। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी या प्रियजन के साथ समय बिताने से रिश्ते और मजबूत होंगे। तनाव या थकान की शिकायत हो सकती है। अनावश्यक बहस से बचें और समझौते करने का दृष्टिकोण अपनाएं।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: सुनहरा

उपाय: सूर्य देव की पूजा करें।

MaKar l मकर राशि

मकर राशि वालों को आज स्वार्थी स्वभाव छोड़कर उदारता अपनानी चाहिए। आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। सहकर्मियों या परिवार का समर्थन आपका मनोबल बढ़ाएगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए विश्राम को प्राथमिकता दें। दिन को सफल बनाने के लिए अपने लक्ष्यों पर दृढ़ रहें।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: चांदी

उपाय: गरीबों को अन्न का दान करें।

Kumbh l कुंभ राशि

आज किसी सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं जो आपको भावनात्मक रूप से खुश करेगी। धन लाभ के अवसर आएंगे। दिन को रोमांचक और सकारात्मक बनाने के लिए नए विचारों को अपनाएं और जोखिम लेने से न डरें। आज पार्टनर से विशेष प्रेम की प्राप्ति होगी।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: संतरा

उपाय: राम नाम का पाठ करें।

Meen l मीन राशि

आज का दिन व्यापार से जुड़े लोगों के सौदों के लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। परिवार का माहौल सुखद और सहयोगी रहेगा। दिन के समय को आनंदमय बनाने की दृष्टि से कड़ी मेहनत और अनुशासन बनाए रखें। स्वस्थ भोजन पर ध्यान देंना जरूरी है।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: गुलाबी

उपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें।

Tags:    

Similar News