Aaj Ka Rashifal 12 November 2025: कन्या और तुला राशि के साथ इन दो राशियों की भी चमकेगी किस्मत, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 November 2025: आज का यह दिन कुछ राशियों के लिए शुभ और खुश के लिए सावधानी के संकेत दे रहा है।जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल

Update: 2025-11-11 14:19 GMT

Aaj Ka Rashifal 12 November 2025: आज का यह दिन कुछ राशियों के लिए शुभ और खुश के लिए सावधानी के संकेत दे रहा है। आज किसी भी आर्थिक लेन-देन में जल्दबाज़ी से बचना आवश्यक है। कुछ राशियों को अपने विरोधियों की चाल को समझना होगा साथ ही अपने योजनाओं को गुप्त रखना ही उचित है। घर-परिवार में कुछ तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। जानिए आज के दिन क्या कहते है आपके सितारे–

Mesh Rashifal l मेष

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहने वाला है। आज आपके द्वारा की गई मेहनत आपकी योजनाओं को साकार करने में सहायक सिद्ध होगी। यदि आप व्यवसाय में हैं तो नई रणनीतियां बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने का यह उपयुक्त समय है।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: पीला

उपाय: शिव जी को जल अर्पित करें।

Vrishabh Rashifal l वृषभ

आज वृषभ राशि के जातक विरोधियों से निपटने में सफल रहेंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यस्थल पर अधिक परिश्रम की आवश्यकता पड़ सकती है लेकिन इसके परिणाम संतोषजनक रहेंगे। पारिवारिक जीवन में संतान संबंधी कुछ चिंताएं सामने आ सकती हैं, जिनसे मन थोड़ा परेशान हो सकता है।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: हरा

उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

Mithun Rashifal l मिथुन

मिथुन राशि को आपके जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग और समर्थन मिलेगा। समाज सेवा और परोपकार के कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जो आपको आंतरिक खुशी प्रदान करने वाली है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। आपकी मधुर वाणी और व्यवहार से नए लोगों आकर्षित होंगे।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: नीला

उपाय: माता सरस्वती को सफेद फूल चढ़ाएं।

Kark Rashifal l कर्क

कर्क राशि के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि का संकेत दे रहा है। घर के वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए यह समय अध्ययन कार्य में प्रगति लाने का है।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: काला

उपाय: भगवान राम की आराधना करें।

Singh Rashifal l सिंह

सिंह राशि के लोग आज अनेक विचारों में उलझे रह सकते हैं जिससे निर्णय लेने में कठिनाई होगी। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है इसलिए उनकी देखभाल पर विशेष ध्यान दें। आज किसी की छोटी सी बात भी आपको प्रभावित कर सकती है।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: गुलाबी

उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

Kanya Rashifal l कन्या

कन्या राशि के जातक आज मानसिक तकलीफ से गुजर सकते हैं। शाम के समय किसी से विवाद होने पर शांत रहना उचित रहेगा। पर्याप्त आराम लेना और जरूरत के हिसाब से ही भोजन करना जरूरी है।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: जामुनी

उपाय: शिवलिंग को दूध अर्पित करें।

Tula Rashifal l तुला

तुला राशि के जातकों को अपनी मेहनत के अनुसार, तत्काल परिणाम नहीं मिलेंगे, लेकिन निराश होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपका धैर्य और लगन फलदायी सिद्ध होगा। आज के दिन कला और साहित्य के प्रति आपकी रुचि में वृद्धि होगी। इस दिन आपका सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: शनि देव की वंदना करें।

Vrishchik Rashifal l वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह दिन अत्यंत शुभ और मंगलमय रहने वाला है। आज आप विभिन्न शुभ कार्यक्रमों और समारोहों में सम्मिलित होंगे जहां आपको विशेष सम्मान प्राप्त होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोग आपकी राय को महत्व देंगे।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: हरा

उपाय: वस्त्र का दान करें।

Dhanu Rashifal l धनु

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई उपलब्धियों से भरा रहेगा। आपका दृढ़ संकल्प और साहस आपको हर लक्ष्य तक पहुंचाने में सहायक है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। मित्रों की सहायता से आज अटके हुए धन की वापसी संभव है।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: लाल

उपाय: गणेश जी की पूजा करें।

MaKar Rashifal l मकर

आज आपके पुराने कार्यों के अनुभव नए कार्यों में काफी लाभदायक सिद्ध होंगे। घर परिवार से संबंधित निर्णयों में आपकी सूझबूझ काम आएगी और सफलता आपके कदम चूमेगी। घर के सभी सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: काला

उपाय: साधुओं को अन्न का दान करें।

Kumbh Rashifal l कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को आज कोई नया कार्य मिल सकता है जिससे आप काफी खुश होंगे। मित्रों के साथ बिताया गया समय अत्यंत सुखद रहेगा। किसी पार्टी या समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है जो आपके लिए यादगार पल बन जाएगी।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: लाल

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

Meen Rashifal l मीन

मीन राशि के जातको को पुराने लेनदेन और उधार से मुक्ति मिलेगी जिससे आर्थिक बोझ कम होगा। उच्च अधिकारियों और प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होने से सफलता अवश्य मिलेगी। किसी यात्रा के दौरान पैसों को सोच समझकर खर्च करना जरूरी है।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: ग्रे

उपाय: गायत्री मंत्र का पाठ करें।

Tags:    

Similar News