Aaj Ka Rashifal 11 November 2025: वृश्चिक और कुंभ राशि के लिए आज शुभदिन, इन्हें मिलेगी मनचाही सफलता, जानिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 11 November 2025: ग्रहों का प्रभाव आज सभी राशियों पर समान रूप से खुशियों का संकेत दे रहा है। लोगों को आज एक दूसरे की मदद करते हुए समय व्यतीत करना चाहिए। जानिए आज का राशिफल..
Aaj Ka Rashifal 11 November 2025: ग्रहों का प्रभाव आज सभी राशियों पर समान रूप से खुशियों का संकेत दे रहा है। लोगों को आज एक दूसरे की मदद करते हुए समय व्यतीत करना चाहिए। वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लोग आज पारिवारिक झंझट में पड़ सकते हैं जिसका निवारण आज किया जा सकता है। नक्षत्र के प्रभाव से सिंह राशि के जातकों में भी धन लाभ के योग नजर आ रहे हैं, इसी तरह जानिए अन्य राशियों के लिए आज क्या है खास, जानिए आज का राशिफल।
Aaj ka Mesh Rashifal - मेष
मेष राशिफल में आज लोगों को काफी आनंद का अनुभव होने वाला है क्योंकि आज के दिन आपकी मनचाही इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। मित्रों के सहयोग से व्यापार में विस्तार की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज सर में दर्द व थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम जरूरी है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
Aaj ka Vrishabh Rashifal - वृषभ
आज वृषभ राशि के लोगों को अपने दिन की पूरी योजनाएं बनाकर चलना जरूरी रहेगा क्योंकि आज आपका समय व्यर्थ के कामों में काफी खर्च होने वाला है। आज धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं जिससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। परिवार में लोगों से आपका संबंध काफी गहरा होने वाला है, जो आपके माता-पिता को खुश कर देगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें।
Aaj ka Mithun Rashifal - मिथुन
आज के दिन आपको संतान के भविष्य की चिंता बनी रह सकती है किसी जानकार व्यक्ति से सलाह लेकर ही बच्चे का भविष्य तय करें। आज आपके कार्यों की काफी तारीफ होगी जिससे आपको एक नई उपलब्धि मिलने वाली है। पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग आज आपको प्राप्त होगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नीला
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें।
Aaj ka Kark Rashifal - कर्क
यह दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए पर्याप्त है क्योंकि इस दिन आपकी विरोधियों पर जीत होने वाली है। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। धन निवेश करने की इच्छा बना रहे हैं तो आज उसे टाल दें। आज का पूरा दिन प्रसन्नता और संतोष से भरा रहेगा। वाणी में कोमलता बनाए रखना जरूरी है।
शुभ अंक: गरीबों को भोजन दान करें।
शुभ रंग: लाल
उपाय: तुलसी जी को जल अर्पित करें।
Aaj ka Singh Rashifal - सिंह
सिंह राशि के लोगों को आज नई-नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है इन चुनौतियों से आपको सिखना बहुत जरुरी रहेगा। जीवन में आए नए लोगों से विनम्रता के साथ पेश आए और उनका आदर करें। छात्रों को जरूरत है कि वे पढ़ाई के प्रति अपनी लगन व निष्ठा बनाए रखें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: अपनी जेब में श्रीयंत्र रखें।
Aaj ka Kanya Rashifal - कन्या
कन्या राशि के लोग आज कार्यों में व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे जिसकी निराशा आज बनी रह सकती है। अपने व्यवसाय में बदलाव की सोच रहे हैं तो यह दिन काफी उत्तम है। माता के साथ की गई आज धार्मिक यात्रा अत्यंत मंगलमय और लाभदायक होगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: आसमानी नीला
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें
Aaj ka Tula Rashifal - तुला
यह दिन परिवार के लिए खरीददारी करने का सही समय है। परिवार में बच्चों को अपना समय व खुशियां जरूर बांटे। स्वास्थ्य में पाचन से संबंधित समस्या होने पर दवाई ली जा सकती है जो की शाम तक ठीक होने की संभावना है। हाल ही में बने नए संपर्क से आपको काफी लाभ मिलने वाला है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Aaj ka Vrishchik Rashifal - वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लिए यह दिन काफी मिश्रित फल देने वाला है। आपके द्वारा किए गए कार्यों का फल मिलेगा परंतु कुछ समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। सरकारी दफ्तरों में आपके अटके हुए कार्यों में आज तेजी आएगी। पुरानी बुरी आदतों को छोड़कर नए अच्छी आदत को अपनाना आपके लिए लाभदायक है
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: भगवान गणेश को बेसन के लड्डू चढ़ाएं।
Aaj ka Dhanu Rashifal - धनु
धनु राशि के लिए यह दिन विरोधियों से बचकर रहने के संकेत देता है। पिता के स्वास्थ्य पर आज विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है। मानसिक तनावों से बचने के लिए ध्यान का सहारा लें। परिवार का सहयोग आज छात्र जीवन में आपको आगे बढ़ाने के लिए काफी रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: काला
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।
Aaj ka Makar Rashifal - मकर
आज के दिन किसी अनजान व्यक्ति से किसी भी प्रकार की अपेक्षाएं करना व्यर्थ है। रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं को आज खुशियां मिल सकती हैं। यह दिन निसंतान दंपतियों के लिए खुशियों की बहार लाएगा। शाम के समय पैसों का लेनदेन करना उचित नहीं है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: नीला
उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें।
Aaj ka Kumbh Rashifal - कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को आज कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेगी, जिसे अपने टीम वर्क स्किल से आप इस कार्यों को भी अच्छी तरह निभा पायेंगे। माता-पिता को आज यात्रा के लिए एक साथ भेजा जा सकता है। आज आपके द्वारा लिए गए त्वरित निर्णय विवाहित जीवन के लिए शुभ रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें
Aaj ka Meen Rashifal - मीन
इस दिन अपनी बोलचाल में कोमलता और मीठे शब्दों का इस्तेमाल करें। सामने वाले की बात पर आज ध्यान देना बहुत जरुरी रहेगा। अपने आय के स्रोतों को आज आपका कई गुना बढ़ा पाएंगे। व्यवसाय को लेकर मन में चल रही अनबन आज दूर हो सकती है। परिवार में भाई बहन का संबंध सुखद बना रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।