Aaj Ka Rashifal 1 February 2026 : माघ पूर्णिमा पर क्या कहते हैं आपकी राशी के सितारे, पढ़े दैनिक राशिफल 

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026 :आज रविवार को चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान हैं, जिसके कारण आज मिथुन राशि के सभी काम पुरे होंगे, कर्क और कन्या राशि वालो को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, बिजनेस में मुनाफा होगा .आपके लिए कैसा रहेगा माघ पूर्णिमा का दिन जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल 

Update: 2026-02-01 02:03 GMT

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026 : माघ पूर्णिमा पर क्या कहते हैं आपकी राशी के सितारे, पढ़े दैनिक राशिफल 

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026 :आज माघ महीने के पूर्णिमा पर चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान हैं, जिसके चलते आज मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालो के किस्मत चमकने वाले हैं. आज इन राशियों को बिजनेस में बहुत मुनाफा होने वाला है. मिथुन राशी वालो के आज सभी काम पुरे होंगे. और कन्या राशी वालो का मान-सम्मान बढ़ेगा लेकिन मेष, सिंह और धनु राशि वालो को आज अपनी वाणी पर नरमी रखनी होगी. चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन 

मेष राशिफल : आज रविवार का दिन मेष राशी वालो के लिए सतर्क रहने का हैं. आज खुद को सेंसेटिव महूसस करेंगे. लोगो का मजाक भी आपको बुरा लगेगा. माँ के सेहत की चिंता रहेगी. घर या जमीन से जुड़ा कोई काम आज ना करें. मन की व्यथा को शांत करने धार्मिक आयोजनों का हिस्सा बने.पानी से दूर रहे. जॉब वाले भी आज अपने काम पर फोकस रखे  

वृषभ राशिफल : वृष रशिवालो के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला हैं.आज सुबह से ही आप इमोशनल फिल करेंगे. मन शांत रहेगा. दोपहर के बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है. जिससे आपकी पुरानी परेशानी खत्म होगी. मन माफिक कोई काम बन सकता हैं. परिवार वालो के साथ अच्छा समय बीतेगा. अचानक कही बाहर जाने का प्लान बन सकता हैं. आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी.

मिथुन राशिफल : आज मिथुन रशिवालो का दिन बहुत शानदार गुजरने वाला है. बहुत परेशानी झेलने के बाद आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा. नौकरों और बिजनेस में लोगो का साथ मिलेगा. बाकि बची समस्या भी जल्द खत्म होगी. परिवार में माहौल खुशनुमा बना रहेगा. पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी. जिनके साथ आप बाहर घुमने जा सकते हैं. जिससे मुड और फ्रेस हो जायेगा.

कर्क राशिफल : आज कर्क राशी वालो का दिन खुशियों भरा रहने वाला है. दोस्तों और परिवारवालों के साथ समय अच्छा बीतने वाला है.कोई गिफ्ट भी आज आपको मिल सकता है. जिससे आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी. सेहत भी अच्छा रहेगा. और आज आपको बढ़िया खाना मिलेगा.पढ़ने वाले छात्रों के लिए भी आज का दिन उत्तम हैं. दोस्तों के साथ शामको कही बाहर जाने का प्लान बन सकता हैं.

सिंह राशिफल : आज सिंह राशी वालो के लिए दिन निराशाजन रहेगा. कोई क़ानूनी काम आज ना ही करें तो बेहतर होगा. मन बेचैन रहेगा किसी बात पर. तबियत भी खराब हो सकती हैं. अपने व्यवहार को सामान्य बनाकर रखे.नही तो किसी से लड़ाई हो जाएगी.खर्च भी आज ज्यादा हो सकता हैं. पारिवारिक जीवन सामान्य हैं. मन को भ्रमित न करे नही तो नुकसान का शिकार होना पड़ेगा. 

कन्या राशिफल : आज कन्या राशी वालो के लिए दिन बेहतरीन गुजरने वाला हैं.परिवारवालों और दोस्तों के साथ बढ़िया दिन बीतेगा. आज आपको कई प्रकार के लाभ मिलेंगे. पैसे आने का नया रास्ता खुलेगा. नौकरी वालो को दफ्तर में मान-सम्मान मिलेगा. जॉब वालो को नया काम मिल सकता हैं. जिससे मन में ख़ुशी होगी. आज किसी प्रिय साथी से मुलाकात हो सकती हैं. जिससे मिलकर आप बहुत खुश हो जायेंगे.

तुला राशिफल : तुला राशी वालो के लिए आज का दिन अच्छा हैं. आपके लिए बहुत शुभ होने वाला हैं. ऑफिस में माहौल शांत रहेगा.जॉब वालो को कोई नया ऑफर आज मिल सकता हैं. पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा. लव लाइफ में भी प्यारा बना रहेगा. किसी बड़े अधिकारी का साथ मिलेगा. जो आगे चलकर आपको बहुत फायदा देगा. सेहत का ध्यान रखे.  

वृश्चिक राशिफल : आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा होने वाला हैं. बिजनेस वालो को मन माफिक लाभ नही मिलेगा जिससे मन उदास रहेगा. लेकिन शाम तक समय आपके फेवर में होगा. छात्राओ को पढाई में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत हैं. तभी परीक्षा में सफल होंगे. घरेलु जीवन में भी घर पर किसी से बहस हो सकती हैं. शांत रहने की कोशिश करें बात ज्यादा न बढ़ाये. अपनी माता के सेहत पर ध्यान दे. धन खर्च भी ज्यादा हो सकता हैं.

धनु राशिफल : धनु राशी वालो को आज सेहत सम्बन्धी समस्या होगी. सर्दी बुखार के कारण कमजोरी महसूस होगी. अपने गुस्से पर काबू रखें.नही तो बनता काम बिगड़ सकता हैं.मन ही मन किसी बात की आपको बहुत चिंता होगी. जॉब वालो के लिए दिन अच्छा है. काम में पूरा फोकस रहेगा. छात्रों को पढाई में ध्यान देना चाहिए. पारिवारिक जीवन सामान्य हैं. लव लाइफ वालो को साथ समय बिताने की जरूरत हैं.

मकर राशिफल : आज आपका दिन रोज के कामो के आलावा घुमने फिरने में गुजरने वाला हैं.दोस्तों के साथ पार्टी करने बाहर भी जा सकते हैं.पैसो की आवक भी अच्छी रहेगी. बिजनेस वालो को भी आज बहुत फायदा होने वाला हैं. पार्टनरशिप रंग लाएगी.कोई पुराना काम भी आज बन सकता हैं. पारिवारिक जीवन सामान्य हैं. लेकिन बच्चो की पढाई को लेके चिंता हो सकती हैं.

कुंभ राशिफल : आज आपको कई प्रकार के मिक्स कामो से फायदा होने वाला हैं. मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. आज आपके व्यव्हार में नरमी रहेगी. महिलाओ को आज उनके मायके से कोई अच्छी खबर मिलेगी. पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहने वाला हैं. बिजनेस में लोगो का सहयोग मिलेगा. मन में एक अलग प्रकार की ख़ुशी का अनुभव होगा. दिन उत्तम हैं.

मीन राशिफल : आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला हैं. छात्रों का पढाई में मन लगा रहेगा. ऑफिस वालो का कोई काम आज अधुरा रह सकता हैं. बिजनेस वालो के लिए दिन अनुकूल हैं. मन में किसी बात का डर है. जो आपको परेशान कर रहा हैं.पारिवारिक जीवन सामान्य हैं. आपको पेट में कोई दिक्कत हो सकती हैं. सेहत का ध्यान रखें. लव फाइल वालो के लिए आज का दिन अच्छा हैं. साथ में समय बीतेगा.

Tags:    

Similar News