Aaj Ka Rashifal 06 November 2025: मेष, कर्क व मिथुन राशि के लोगों की होगी व्यवसाय में तरक्की, मिलेंगे धन लाभ। जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 06 November 2025: आज का दिन सभी राशियों के लिए कुछ विशेष संभावनाएं लेकर आया है। ग्रहों की चाल बताती है कि आज मिल-जुले प्रभाव देखने को मिलेंगे। मेष, कर्क व मिथुन राशि में परिश्रम का उचित फल प्राप्त होगा और वही सिंह राशि के लोगों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ सकता है। जानिएा आज का लव राशिफल

Update: 2025-11-05 13:28 GMT

Aaj Ka Rashifal 06 November 2025: आज का दिन सभी राशियों के लिए कुछ विशेष संभावनाएं लेकर आया है। ग्रहों की चाल बताती है कि आज मिल-जुले प्रभाव देखने को मिलेंगे। मेष, कर्क व मिथुन राशि में परिश्रम का उचित फल प्राप्त होगा और वही सिंह राशि के लोगों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ सकता है। कुछ राशियों को थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए विस्तार से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। जानिए आज का राशिफल।

Mesh l मेष राशि

मेष राशि वाले लोग आज के दिन अपनी उच्च ऊर्जा और क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार का अनावश्यक तनाव लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बना रहेगा।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: काला

उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

Vrishabh l वृषभ राशि

आज पुराने किसी निवेश पर लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मन आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर अधिक लगेगा। आप कला या संगीत से जुड़े कार्यों में अपना समय व्यतीत करना पसंद कर सकते है। धन के मामलों में आज विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: हरा

उपाय: शनि देव को तेल चढ़ाएं।

Mithun l मिथुन राशि

मिथुन राशि में किसी भी प्रकार के अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी है। परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विनम्रता से बातचीत करना ही उचित रहेगा। आज प्रेमी के साथ बिताया गया समय आपके मन को प्रसन्न करेगा।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: नीला

उपाय: गणेश जी की पूजा करें।

Kark l कर्क राशि

आज आप विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। पड़ोसियों से किसी शुभ समाचार मिलने की संभावना है जो आपके मन को खुशियों से भर देगा। व्यापार में नए अवसर मिलने की संभावनाएं हैं। छात्रों के लिए यह दिन बहुत अच्छा है।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: सिल्वर

उपाय: आज गरीबों में अन्न का दान करें।

Singh l सिंह राशि

इस राशि के लोगो को जीवनसाथी की ओर से आपको कोई नया उपहार मिल सकता है। आज भावनाएं आप पर हावी हो सकती है, इसलिए भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरुरी रहेगा। छोटी-छोटी बातों को अपने दिल से न लगाए, इससे आपका ही नुकसान हो सकता है।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: लाल

उपाय: विष्णु जी की आराधना करें।

Kanya l कन्या राशि

व्यापार के क्षेत्र में आपकी की गई मेहनत आज रंग लाएगी और उसका सकारात्मक फल प्राप्त होगा। भाइयों में संपत्ति को लेकर मतभेद बना रह सकता है। घर-परिवार के कामकाज में आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रोमांटिक और यादगार रहेगा।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: जामुनी

उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं

Tula l तुला राशि

इस दिन किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आत्मविश्वास बढ़ने की पूरी संभावना है। आप कठिन से कठिन कार्यों को भी सरलता से पूरा कर लेंगे। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: सुनहरा

उपाय: गाय को रोटी खिलाएं।

Vrishchik l वृश्चिक राशि

समाज में आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में रिश्ते और भी मजबूत होंगे। करियर के क्षेत्र में पदोन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बैंक से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। व्यवसाय में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: नीला

उपाय: लक्ष्मी जी की पूजा करें।

Dhanu l धनु राशि

आज आपकी मेहनत और बुद्धिमत्ता की परीक्षा ली जा सकती है इसलिए तैयार रखना जरूरी है। इस दिन आपका झुकाव धार्मिक कार्यों की ओर अधिक होगा। अपने जीवनसाथी या प्रेमी को समझने का प्रयास करें, इससे रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है, इसलिए हल्का और सात्विक भोजन करें।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

MaKar l मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा जिससे घर-परिवार के कार्यों में सहूलियत रहेगी। आज आप अपना समय रचनात्मक कार्यों में व्यतीत करेंगे। रिश्ते में ताजगी बनी रहेगी और व्यवसाय में साझेदारी से लाभ होगा।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: पीला

उपाय: शिवजी को पीले पुष्प अर्पित करें।

Kumbh l कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की आज मेहनत रंग लाएगी। कोई भी लंबे समय से लटका हुआ काम आज पूरा होगा। निवेश के नए अवसर हाथ लग सकते हैं, आज सोच-समझकर निर्णय लें।किसी करीबी दोस्त से मुलाकात होगी, जिसके साथ आप कुछ समय व्यतीत कर पाएंगे।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: गोल्डन

उपाय: शिवजी को बेलपत्र अर्पित करें

Meen l मीन राशि

आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। थकान महसूस होने पर बीच-बीच में आराम लेना जरूरी है। अप्रत्याशित धन लाभ की संभावनाएं हैं। यह दिन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। कल्याणकारी कार्यों को करने का बल मिलेगा।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: जामुनी

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Tags:    

Similar News