Aaj Ka love Rashifal 22 November 2025: मिथुन और सिंह राशि को विवादों से बचना जरूरी, पढ़ें आज का लव राशिफल
Aaj Ka love Rashifal 22 November 2025: आज का दिन अधिकांश राशियों के लिए प्रेमभरा रहने वाला है। चंद्रमा की स्थिति कई राशियों को लाभ प्रदान करेगी। जानिए आज का लव राशिफल..
Aaj Ka Love Rashifal
Aaj Ka love Rashifal 22 November 2025: आज का दिन अधिकांश राशियों के लिए प्रेमभरा रहने वाला है। चंद्रमा की स्थिति कई राशियों को लाभ प्रदान करेगी। प्रत्येक जातकों को अपने प्रेम जीवन में विशेष अवसर मिलेंगे। सिंह और तुला राशि के लोग पार्टनर की छोटी-छोटी बातों को ध्यान देंगे और मित्रो के साथ समय बिताने का भी मौका मिलेगा। आज छोटी छोटी खुशियों में आनंद ढूंढना ही सार है। जानिए आज का लव राशिफल।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
इस दिन प्रेम के मामलों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सिंगल लोगों को आज काफी अकेलापन महसूस होगा, परंतु यह समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी। जो पहले से किसी रिश्ते में हैं उनके लिए भी दिन खास रहेगा। इस दिन पार्टनर के प्यार भरे इशारों को समझे और उनके अनुसार कार्य करें।
भाग्य प्रतिशत– 96%
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज शुभ योग का निर्माण हो रहा है जो अत्यंत पवित्र है। यह योग धन और सफलता लेकर आएगी। पार्टनर के साथ व्यवसाय करने का आइडिया आज आपके मन में आ सकता है। भविष्य की योजनाओं को सही तरीके से व्यवस्थित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत– 70%
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि के लोगों के जो काम अटके हुए थे वे आगे बढ़ेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपका आत्मविश्वास कई लोगों का प्रभावित करेगा। पार्टनर का भरोसा जीतने का उचित प्रयास आज कर सकते हैं। अपने पार्टनर की असली चरित्र का अकेले में मूल्यांकन करना सही रहेगा।
भाग्य प्रतिशत– 57%
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशिं के रिश्तो में आज किसी भी प्रकार की बड़ी-बड़ी बातें और दिखावटी इशारे काम नहीं आने वाले हैं। दैनिक जीवन में सच्चाई अधिक महत्वपूर्ण है। इस दिन प्यार, अपने शब्दों में नहीं बल्कि कार्यों में दिखना आवश्यक रहेगा। एक लॉयल पार्टनर बन कर अपने आप को साबित करें।
भाग्य प्रतिशत– 90%
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा और कई पॉजीटिव परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से अधूरे पड़े काम पूरे होने की संभावना है, जिससे मन में संतोष का भाव आएगा। कार्यक्षेत्र में टीम के किसी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है।
भाग्य प्रतिशत– 85%
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज के दिन प्रेम के मामलों में तेजी आएगी। अपने पार्टनर को स्पष्ट रूप से समझे और उन्हें अपना समय दें। जीवन में हमेशा ऐसे व्यक्ति का चुनाव करें जो आपका अहमियत समझे। आज किसी को नकली बनकर प्रभावित करने की कोशिश करना गलत है।
भाग्य प्रतिशत– 79%
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
अपने पार्टनर को उनके मूल रूप में ही अपनाना सही रहेगा किसी भी प्रकार के बदलाव के लिए दबाव न डालें। आज का दिन स्वास्थ्य और दिनचर्या को सुधारने का है। आज आप अपने काम को योजनाबद्ध तरीके से पूरा कर पाएंगे और जिम्मेदारियों को पूरा ईमानदारी से निभाएंगे।
भाग्य प्रतिशत– 84%
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज साथी की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है जो आपको खुशी देगी। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। इस दिन स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
भाग्य प्रतिशत– 67%
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
इस दिन दूसरों की मदद करने पर आपको काफी आंतरिक शांति प्राप्त होगी। आज आपको बच्चों या अपने शौक से जुड़ी चीजों को करने का मौका मिलेगा, यह भाव प्रेम और आनंद का प्रतीक है। आज सिंगल लोग अपने क्रश को डेट के लिए पूछ सकते हैं।
भाग्य प्रतिशत– 82%
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज के दिन आपके सभी सदस्यों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। पार्टनर की सलाह से निवेश या बड़े वित्तीय निर्णय लेने से लाभ जरूर मिलेगा, परंतु जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। घर के माहौल को आरामदायक और सुखद बनाने की कोशिश करें। छोटे-छोटे प्रयासों से ही रिश्तों में नयापन आता है।
भाग्य प्रतिशत– 77%
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज के दिन प्रेमजीवन में कोई तनाव चल रहा है तो उसे शांति से सुलझाने का प्रयास करें। बातचीत से सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा। अपने साथी की इच्छाओं की पूर्ति आज की जा सकती है। आपकी संपत्ति और सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। विदेश घूमने का प्लान आज बन सकता है।
भाग्य प्रतिशत– 75%
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि के लोगों में राहु की स्थिति कुछ बेचैनी ला सकती है, जिससे मन में अशांति महसूस होगा। इन परिस्थितियों में अपने पार्टनर का सहयोग लेना बहुत जरूरी है। इस दिन किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर-परिवार में न होने दें और निजी मामलों को निजी ही रखें।
भाग्य प्रतिशत– 75%