Aaj Ka Dainik Rashifal 5 May 2024: कर्क सिंह राशि के लव-लाइफ में अनबन हो सकती है, जानिए दैनिक राशिफल-उपाय

Aaj Ka Dainik Rashifal 5 May 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Update: 2024-05-04 04:37 GMT

Aaj Ka Dainik Rashifal ५ May 2024:  तारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। किसी काम में कोशिश करने से किस्मत का सहयोग जरूर मिलेगा। मंदिर में कुछ देर बैठकर समय बिताएं, आपको तरक्की मिलेगी।

आज का मंत्र- सूर्य को जल देने से लाभ मिलेगा

आज का शुभ रंग - लाल

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज के दिन आज आपको हर किसी का सहयोग मिलेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए जॉब के अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष के साथ आपके संबध बेहतर रहेंगे। आपको उनसे कोई बड़ी खुशी मिलेगी। आज लोगों के ऊपर आपका प्रभाव बना रहेगा।

आज का मंत्र-सूर्यदेव को नमस्कार करें, घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।

आज का शुभ रंग - हरा

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज जातक जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती होने की संभावना है। शाम को आप एक साथ टाईम भी स्पेंड कर सकते हैं। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

आज का मंत्र- आज गणेश जी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपके सभी काम समय से पूर होंगे।

आज का शुभ रंग - नीला

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज अचानक घर पर आपका कोई मित्र आ सकता है। इस राशि के लॉ से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको सही दिशा में मेहनत का फल मिलेगा। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। ऑफिस के किसी काम से आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

आज का मंत्र- आज श्री गणेशाय नमः, मंत्र का 11 बार पाठ करें, आपकी परेशानी दूर होगी।

आज का शुभ रंग - लाल

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज ऑफिस में सबका सहयोग मिलेगा। सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे। आमदनी में इज़ाफा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। आपकी स्थिति हर तरह से मजबूत रहेगी।पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग बनायेंगे। 

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज के दिनआप परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। इस राशि के जो लोग सी.ए, यानी चार्टेड अकाउंटेंट हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। आपको किसी बड़े बुजुर्ग की मदद मिलेगी । आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप हर तरह से सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में ख़ुशी का माहौल बना देगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा।

आज का मंत्र- आज मंदिर के प्रांगण में अनार का पेड़ लगाएँ।

आज का शुभ रंग - सफेद

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज के दिन धन लाभ के लिये दिन ठीक रहेगा। आपको कमाई के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात होने की संभावना है। दिनभर के कामों से आपको थोड़ा तनाव होगा। परिवार में सब कुछ ठीक रहेगा। आपको सबका सहयोग मिलेगा।

आज का मंत्र-महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

आज का शुभ रंग - हरा

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के शिक्षकों के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आप उनके साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपको अपनी माता का सहयोग मिलेगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी।

आज का मंत्र-गाय को रोटी खिलाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

आज का शुभ रंग - हरा

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज जातक राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने काम में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। कोई व्यक्ति आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। जो प्राइवेट जॉब की तलाश में हैं, आज उनकी अच्छी जगह पर नौकरी की संभावना बन रही है।

आज का मंत्र- आज माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

आज का शुभ रंग -नीला

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम बरतने की आवश्यकता है। कुछ लोगों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। परफॉरमेंस के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफॉर्म भी मिलेगा।व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है।

आज का मंत्र- आज कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता अवश्य मिलेगी।

आज का शुभ रंग - हरा

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन इंजीनीयर्स को किसी काम से बड़े धन लाभ की प्राप्ति होगी। आप अपने अनुभवों का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में दोस्तों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा।

आज का मंत्र-आज जातक हनुमान चालीसा का पाठ करें, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

आज का शुभ रंग - सफेद

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज के दिन आपको धनलाभ होने के आसार है। प्रेम संबंध में इजहार करने के लिए दिन बेहतर है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण करना बेहद जरूरी है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आज आपने कोई नया कारोबार शुरू कर सकते है।

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल चढ़ायें

आज का शुभ रंग - पीला

a

Tags:    

Similar News